फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Now the district hospital security will Newborn

अब जिला अस्पताल में नवजात को मिलेगी सुरक्षा

Wed, 11 May 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Wed, 11 May 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
Now the district hospital security will Newborn
जिला अस्पताल में स्‍थापित हुआ न्यू बर्न केयर यूनिट। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिला अस्पताल में जन्म लेने वाले नवजात शिशु को अब विशेष देखभाल के लिए अन्यत्र कहीं नहीं ले जाना होगा। नवजातों को जिला अस्पताल में ही पूरी सुरक्षा मिल सकेगी। यहां स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट स्थापित हो गया है।
विज्ञापन

आईसीयू के समीप स्थापित इस केन्द्र में एक साथ 18 बच्चों को रखा जा सकेगा। इसमें बच्चों को जरूरत के अनुसार फोटो थेरेपी, रेडिएंट वार्मल और इंक्यूवेटर की सुरक्षा दी जाएगी। अब तक ऐसे बच्चों के लिए अभिभावकों को नर्सिंग होम की शरण लेनी पड़ती थी या फिर गोरखपुर, बस्ती का रुख करना पड़ता था। स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट के संचालन से सुरक्षित प्रसव के साथ ही जन्म मृत्यु दर में भी कमी का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

गर्भ में सही देख-भाल न होने के कारण अक्सर बच्चों को जन्म के तत्काल बाद विशेष देखभाल की जरूरत होती है। कम वजन या असामान्य बच्चों पर बीमारियों का खतरा भी सर्वाधिक रहता है। ऐसे में प्रसव के तत्काल बाद ऐसे बच्चों को डॉक्टर स्पेशल केयर यूनिट में रखने की सलाह देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में अब तक यह सुविधा उपलब्ध नहीं थी। ऐसे में यहां प्रसव के बाद जन्म लेने वाले असामान्य बच्चों के डॉक्टर रेफर कर देते थे। ऐसे में अभिभावकों को प्राइवेट अस्पतालों की ओर दौड़ लगानी पड़ती थी या फिर गोरखपुर, बस्ती के सरकारी अस्पतालों में जाना पड़ता था।
लंबी दूरी और धनाभाव के कारण समय से सुविधा न मिलना कई बार नवजात की मौत का कारण बनती है। संसाधनों के अभाव के कारण जिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं का प्रसव कराने से परिजन हिचकते हैं। मगर अब जिला अस्पताल में यह समस्या नहीं रहेगी।

अस्पताल में स्पेशल न्यू बोर्न बेबी केयर यूनिट (एसएनसीयू) स्थापित कर दिया गया है। दस दिन पूर्व शुरू हुए इस यूनिट में फोटो थेरेपी के 5, रेडियो वार्मल के 12 और इंक्यूवेटर की एक यूनिट लगाई गई है। यानि एक साथ कुल 18 नवजातों को एसएनसीयू में रखा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed