फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Notice issued to Principal, warning to stop salary

Siddharthnagar News: प्रधानाचार्य को नोटिस जारी, वेतन रोकने की चेतावनी

Fri, 29 Mar 2024 11:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Notice issued to Principal, warning to stop salary
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिद्धार्थनगर। विद्यालय में शौचालय, बिजली सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में रुचि नहीं लेने पर पीपुल्स इंटर कॉलेज डुमरियागंज के प्रधानाचार्य को डीआईओएस ने नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। कार्य में लापरवाही बरतने में वेतन रोकने के लिए भी कहा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान ने प्रधानाचार्य को नोटिस जारी करके कहा कि जिलाधिकारी की ओर से विद्यालय में बने मतदान केंद्र के निरीक्षण में सुचारु रूप से मतदान के लिए आवश्यक सुविधाओं जैसे शौचालय, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था का अभाव पाया गया। विद्यालय में शौचालय, पेयजल तथा विद्युत की सुचारु आपूर्ति का न होना कार्य के प्रति उदासीनता का प्रमाण है। बोर्ड परीक्षा के दौरान निरीक्षण के समय भी उपरोक्त व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मौखिक और लिखित रूप से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कार्य के प्रति लगातार लापरवाही बरती जा रही है। क्यों न मान्यता में दी गई निर्धारित शर्तों का पालन न करने, कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने तथा निर्वाचन जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रम को नजरअंदाज करने का दोषी मानते हुए वेतन अग्रिम आदेशों तक वेतन बाधित कर दिया जाए।
विज्ञापन

विद्यालय को मिल रहे सरकारी अनुदान अवरूद्ध करने के लिए शासन, विभाग को संस्तुति कर दी जाए। इस संबंध में नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब समय से और सही नहीं मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed