{"_id":"6a4be3d0517d328f0601a005","slug":"not-just-teachers-but-beos-too-will-be-held-accountable-for-low-enrollment-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-160876-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कम नामांकन पर शिक्षक ही नहीं, बीईओ भी होंगे जवाबदेह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कम नामांकन पर शिक्षक ही नहीं, बीईओ भी होंगे जवाबदेह
Mon, 06 Jul 2026 10:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 06 Jul 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। परिषदीय विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए प्रशासन और बेसिक शिक्षा विभाग ने इस बार सख्त रुख अपनाया है। नए शैक्षिक सत्र में 45 हजार नए बच्चों का नामांकन हो चुका है। इसकी संख्या और बढ़ाने और कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न हो, इस पर जोर दिया जा रहा है। नामांकन बढ़ाने के लिए जिम्मेदारी तय की गई है।
नामांकन लक्ष्य पूरा नहीं होने पर केवल विद्यालय के शिक्षक और प्रधानाध्यापक ही नहीं, बल्कि संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) की भी जवाबदेही तय होगी। अभी तीन दिन पहले हुई समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने खराब प्रदर्शन पर तीन बीईओ पर कार्रवाई की है। इसके बाद नये नामांकन को लेकर सख्ती और बढ़ गई है।
सरकारी विद्यालयों को बेहतर बनाने के साथ ही सरकार शिक्षा स्तर और अच्छा करने पर जोर दे रही है। उसका उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न होने पाए। इसके लिए स्कूल चलो अभियान चलाकर नामांकन बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। जनपद में करीब 2600 से अधिक परिषदीय विद्यालय संचालित हैं, जहां सरकारी योजनाओं, निशुल्क शिक्षा, किताबें, ड्रेस, मध्याह्न भोजन और अन्य सुविधाओं के बावजूद अभी भी अधिकांश बच्चे विद्यालयों से बाहर हैं।
विज्ञापन
शिक्षा से वंचित बच्चों को विद्यालयों तक लाने के लिए शिक्षक घर-घर संपर्क अभियान चलाएंगे, जबकि बीईओ अपने क्षेत्र में नामांकन अभियान की नियमित निगरानी करेंगे। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि प्रत्येक विद्यालय के नामांकन की लगातार समीक्षा होगी और लक्ष्य से पीछे रहने वाले विद्यालयों के साथ संबंधित बीईओ की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी। आंकड़ों के मुताबिक अबतक 45 हजार नए बच्चों का नामांकन हो चुका है। इसमें आयु सीमा पूरी करने वाले हर बच्चे को विद्यालय में प्रवेश दिलाने पर जोर है।
इस संबंध में बीएसए शैलेश कुमार ने बताया कि नामांकन बढ़ाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। रैली निकालकर प्रेरित किया जा रहा है, जहां का प्रदर्शन खराब होगा और नामांकन कम होगा, संबंधित बीईओ और शिक्षक की जवाबदेही तय की जाएगी। इसके साथ ही कार्रवाई की जाएगी।