{"_id":"69cd74483136d142f002f2ac","slug":"no-negligence-in-the-implementation-of-government-schemes-siddharthnagar-news-c-208-1-deo1026-178395-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में न हो कोई लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में न हो कोई लापरवाही
विज्ञापन
देसही देवरिया। नौतन हथियागढ़ गांव में बुधवार को डीएम सहित जिले के आलाधिकारियों ने चौपाल लगाकर गांव के विकास कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की। परिषदीय विद्यालय के बच्चों ने ढोल-ताजा बजाकर अधिकारियों का जोरदार स्वागत कर समां बांध दिया।
क्षेत्र के नौतन हथियागढ़ गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में आयोजित ग्राम चौपाल कार्यक्रम में बुधवार को पहुंचने से पहले डीएम दिव्या मित्तल ने बाजार में स्थित अमर शहीद रामचंद्र विद्यार्थी के स्मारक पर जाकर उनके जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित नमन किया। इसके बाद जिलाधिकारी कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। परिषदीय विद्यालय के बच्चों ने ढोल - नगाड़े बजाकर पुष्पवर्षा कर डीएम का भव्य स्वागत किया।
डीएम ने रामचंद्र विद्यार्थी और अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना स्वर्णकार के परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने गांव के लोगों की समस्याओं को सुनकर मौजूद अधिकारियों को समाधान के लिए निर्देश दिया। विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, सामूहिक विवाह, सहित केंद्र और प्रदेश सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं की गहन समीक्षा कर विकास का हाल जाना। मिली समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा कि विकास प्राथमिकता है। कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। विभिन्न विभागों की तरफ से लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। पौधरोपण कर पर्यावरण संतुलन का संदेश दिया। 43 होनहार बच्चे जिन्होंने राष्ट्रीय आय योग्यता आधारित परीक्षा में सफलता प्राप्त किया, उनको सम्मानित किया गया। स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ बच्चों को पुस्तक व कॉपी दिया गया। 10 लोगों को आयुष्मान कार्ड और 11 लाभार्थियों को राशन कार्ड दिया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम को सदर एसडीएम श्रुति शर्मा, परियोजना निदेशक अनिल कुमार, जिला विकास सुशील कुमार, डीसी मनरेगा, उप कृषि निदेशक सुभाष कुमार मौर्या, डीपीआरओ रतन कुमार, जिल कार्यक्रम अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी प्रियंका चौधरी, पशु चिकित्साधिकारी कृष्ण प्रताप सिंह आदि ने संबोधित कर सरकार की तरफ से चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। संचालन धनंजय कुमार पाठक ने किया। इससे पूर्व प्रधान देना देवी, बीडीओ अरुण कुमार पांडेय, बीईओ गोपाल मिश्रा ने डीएम को बुके, स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।