{"_id":"69e3e4ef6e934c8dc40c7444","slug":"no-fire-cylinders-and-cameras-notices-to-110-school-vehicles-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-156829-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: फायर सिलिंडर और कैमरा नहीं... 110 स्कूल वाहनों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: फायर सिलिंडर और कैमरा नहीं... 110 स्कूल वाहनों को नोटिस
Sun, 19 Apr 2026 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बिना मानक और कागज पूरा किए दौड़ने वाले वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए विद्यालय वाहनों को ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज किया जा रहा है। इसके अभियान के तहत जिले में 652 विद्यालय वाहनों को ऑनलाइन किया गया।
इसमें कई बिंदुओं की समीक्षा हुई थी, जिसमें 110 विद्यालय वाहनों में सीसीटीवी कैमरा और फायर सिलिंडर नहीं लगे होने की बात सामने आई है। इस संभागीय परिवहन विभाग की ओर से नोटिस किया गया है और तय समय में दोनों नियम का पालन करते हुए जवाब मांगा है।
सरकार विद्यालय वाहनों से होने वाले हादसों को लेकर अलर्ट है, इसलिए नियम के अनुरूप ही वाहनों को चलाए जाने पर जोर है। बिना कागजात और फिटनेस के कोई भी वाहन नहीं चलने पाएगा। इसके लिए शासन के निर्देश पर 1 से 15 अप्रैल तक स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच का विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
अभियान की मॉनिटरिंग के लिए उत्तर प्रदेश इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मॉनिटरिंग पोर्टल (UP-ISVMP) तैयार किया गया है, जिस पर सभी स्कूल वाहनों को अनिवार्य रूप से ऑनबोर्ड किया जाना है। आंकड़ों के मुताबिक जनपद में 785 स्कूल वाहन हैं। इसमें 652 वाहनों को ऑनबोर्ड होना था। इसके साथ ही शासन की ओर से तय किए गए मानक के साथ पोर्टल पर अपडेट किया जाना था।
जो मानक है उसे पूरा किया गया है या नहीं, इसके लिए एक-एक वाहनों की हकीकत देखी गई। जांच में 65 वाहनों में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा मिला जबकि, 45 वाहनों में फायर सिलिंडर नहीं थे। इन्हें नोटिस जारी किया गया है। अगर पूरा नहीं करते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
इस संबंध में एआरटीओ संजय सिंह ने बताया कि बिना मानक के कोई भी वाहन नहीं चलने पाएगा। नियम के तहत ही वाहन चलेंगे।