{"_id":"5a16feb54f1c1b78548bed2c","slug":"no-aadhaar-card-how-will-the-board-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड नहीं बना, कैसे देंगे बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड नहीं बना, कैसे देंगे बोर्ड परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 23 Nov 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। बोर्ड परीक्षा में आधार कार्ड की अनिवार्यता ने परीक्षार्थियों व अभिभावकों के समक्ष संकट खड़ा कर दिया है। ऐसे परीक्षार्थियों की बेचैनी बढ़ गई है, जिनका अभी तक आधार कार्ड बना ही नहीं है। तमाम शिक्षक भी इससे सहमत नहीं है। उनका कहना है कि इस अनिवार्यता को अगले सत्र से लागू किया जाना उचित था। सरकार आधार कार्ड के अनिवार्यता का दायरा लगातार बढ़ा रही है, जिससे जालसाजी पर अंकुश लग सके।
बोर्ड परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दिलाने की नकल माफियाओं की कोशिश पर पानी फेरने के मकसद से सरकार ने इस वर्ष बोर्ड की परीक्षा में भी आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया है। स्पष्ट निर्देश दिया है कि बिना आधार कार्ड के परीक्षार्थी को परीक्षा शामिल नहीं किया जाएगा। इस निर्देश के बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले बच्चों की बेचैनी बढ़ गई है। इसबार जिले में हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में कुल 54480 छात्र-छात्राएं शामिल होने जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो इनमें लगभग 10 हजार बच्चे अभी आधार कार्ड से वंचित हैं।
इनमें कुछ छात्र-छात्राओं ने तो आधार कार्ड बनवाया ही नहीं, वहीं कुछ चाहते हुए भी नहीं बनवा पाए, कारण किसी का फिंगर प्रिंट नहीं मिला तो किसी के सामने और समस्या आ गई। कई नेपाल के छात्र भी परीक्षा में पंजीकृत हैं। ऐसे में दो माह के भीतर इनका आधार कार्ड कैसे बन जाएगा, यह इन परीक्षार्थियों के लिए चिंता का कारण बना हुआ है। इस संबंध में डीआईओएस डॉ. आरबी मौर्य ने बताया कि शासन की मंशानुसार परीक्षा कराई जाएगी। आधार कार्ड बनवाने के लिए सभी को निर्देशित किया जा चुका है।