फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Nitya Srivastava first, Mamta Pandey got second place

Siddharthnagar News: नित्या श्रीवास्तव प्रथम, ममता पांडेय को मिला द्वितीय स्थान

Sat, 08 Jul 2023 10:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 08 Jul 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
Nitya Srivastava first, Mamta Pandey got second place
सिद्धार्थनगर। वन महोत्सव के अवसर पर आयोजित जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत शनिवार को राजकीय महाविद्यालय चौखड़ा डुमरियागंज के परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रवीन्द्र कुमार मिश्र ने कहा कि सात जुलाई तक चलाए गए, इस अभियान के तहत एक जुलाई को शपथ ग्रहण, दो जुलाई को विचार संगोष्ठी, तीन जुलाई को चित्रकला प्रतियोगिता, पांच जुलाई को पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कई छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छह जुलाई को जन जनजागरुकता कार्यक्रम के तहत प्रभात फेरी निकाली गयी। जिसमें अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील की गई। अभियान की समाप्ति के बाद हुए विभिन्न कार्यक्रमों की शनिवार को समीक्षा की गई। समीक्षा में चित्र प्रतियोगिता में बीए द्वितीय सेमेस्टर की नित्या श्रीवास्तव प्रथम, ममता पांडेय द्वितीय, पंचम सेमेस्टर, स्नेहा शुक्ल ने तृतीय स्थान द्वितीय सेमेस्टर प्राप्त किया। गैर फलदार पौधरोपण पर उचित एवं अनुचित वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रिया मिश्रा प्रथम, नित्या श्रीवास्तव द्वितीय एवं श्रद्धा तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ. अमरनाथ, डॉ. चन्द्रकांत मिश्र, अजय कुमार, डॉ. शफीकुर्रहमान, मालिक राम वर्मा, महेश कुमार गुप्ता, अमित कुमार पांडेय, अनिल कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed