{"_id":"637133ff291b5c50061b8b21","slug":"nitoo-som-nath-and-vijay-kant-become-champion-in-sports-siddharthnagar-news-gkp4572769120","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौगढ़ की नीतू, सोमनाथ और विजयकांत बने चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौगढ़ की नीतू, सोमनाथ और विजयकांत बने चैंपियन
विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के वॉलीबाल मैच में अंक
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगढ़ की नीतू, सोमनाथ और विजयकांत बने चैंपियन
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में तीसरे दिन रविवार को नौगढ़ तहसील के सोमनाथ, विजयकांत व नीतू राजभर अपने-अपने वर्ग में चैंपियन घोषित किए गए। अंतिम दिन हुईं कई स्पर्धाओं के फाइनल मुकाबलों में दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने विजेता खिलाड़ियों को पदक व पुरस्कार दिया।
जूनियर बालक वर्ग में नौगढ़ तहसील के उच्च प्राथमिक विद्यालय बूड़ा के सोमनाथ को चैंपियन घोषित किया गया। उन्होंने 100, 400 मीटर दौड़ व लंबी कूद में प्रथम स्थान हासिल किया। प्राथमिक बालक वर्ग की 50, 100, 200 मीटर दौड़ में अव्वल रहे नौगढ़ तहसील के प्राथमिक कुसुम्ही के विजयकांत व बालिका वर्ग की 50, 100, 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल करने वाली नौगढ़ तहसील के टड़िया बाजार की नीतू राजभर को चैंपियन घोषित किया गया।
जूनियर बालिका वर्ग में कोई एक बालिका तीन व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में प्रथम नहीं आ सकी, इसलिए इस वर्ग चैंपियन घोषित नहीं किया गया। प्राथमिक बालक वर्ग की लंबी कूद में शोहरतगढ़ के दुर्गेश प्रथम व डुमरियागंज के चंदन द्वितीय रहे। कबड्डी में नौगढ़ ने डुमरियागंज को, खोखो में नौगढ़ ने इटवा को, जिमनास्टिक में बांसी ने इटवा को, योगा में इटवा ने लोटन को पराजित किया।
विज्ञापन
प्राथमिक बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में इटवा की रिंका ने प्रथम व साधना ने द्वितीय हासिल किया। लंबी कूद में बांसी की काशिफा अंजुम ने प्रथम व इटवा की रेवती ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग की 600 मीटर दौड़ में नौगढ़ की प्रीति ने प्रथम व डुमरियागंज की सविता ने द्वितीय स्थान हासिल किया। लंबी कूद में डुमरियागंज की सीमा ने प्रथम व इटवा की पूजा गौतम ने द्वितीय, ऊंची कूद में डुमरियागंज की सीमा ने प्रथम व इटवा की काजल ने द्वितीय, चक्रक्षेपण में डुमरियागंज की सविता ने प्रथम व बांसी की सपना ने द्वितीय, गोला क्षेपण में बांसी की सपना ने प्रथम व शोहरतगढ़ की नेहा ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
बेटियों ने आजमाए दांव
20-30 किलोग्राम की कुश्ती में डुमरियागंज की शैल कुमारी ने अनुराधा को, 31-36 किलोग्राम में इटवा की काजल ने डुमरियागंज की सरिता को, 36-40 किलोग्राम में इटवा की माधुरी ने डुमरियागंज की शालिनी को पटकनी दी। 36-40 किलोग्राम कुश्ती में डुमरियागंज के कृष्ण कुमार ने शोहरतगढ़ के इंद्रजीत को, 41-45 किलोग्राम में डुमरियागंज के विशाल ने इटवा के रवि को मात दी। जिम्नास्टिक में डुमरियागंज ने नौगढ़ को हराया। जूनियर बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में शोहरतगढ़ के गणेश कुमार ने प्रथम व वहीं के गनेश ने द्वितीय स्थान, ऊंची कूद में बांसी के मेराज ने प्रथम व इटवा के रवि ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
नौगढ़ तहसील बना चैंपियन
संपूर्ण प्रतियोगिता में 295 अंक के साथ नौगढ़ तहसील चैंपियन, जबकि 284 अंक पाकर इटवा तहसील दूसरे स्थान पर रहा। डुमरियागंज ने 231, बांसी ने 69 एवं शोहरतगढ़ ने 56 अंक प्राप्त किया। जिला व्यायाम शिक्षक उपेंद्र उपाध्याय, अभय श्रीवास्तव, इंद्रसेन सिंह, सीमा द्विवेदी, महेश कुमार, सत्येंद्र गुप्ता, सुधाकर मिश्र, कलीमुल्लाह, रमाशंकर पांडेय, देवेंद्र यादव व लालजी यादव मौजूद थे।