फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   nisha and pankaj win in run

Siddharthnagar News: दौड़ में निशा और पंकज ने मारी बाजी

Thu, 02 Feb 2023 10:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
nisha and pankaj win in run
जिला स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महाकुंभ में ऊंची कूद लगाते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
दौड़ में निशा और पंकज ने मारी बाजी
विज्ञापन

-सांसद खेल महाकुंभ में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन
-समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों का दिया गया पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सांसद खेल महाकुंभ के अंतर्गत बृहस्पतिवार को हुई एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 386 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाए। 3000 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में पंकज एवं बालिका वर्ग में निशा ने बाजी मारी।
भाला फेंकने के अंतरराष्ट्रीय एथलीट कृष्णानंद त्रिपाठी ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें पुरस्कार दिया।
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दस स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने खेला, जिसमें 158 बालिक ने दम दिखाए। यह प्रतियोगिता बुधवार को आयोजित होनी थी, लेकिन उसी मैदान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्त्रस्म में शामिल हुए थे, इस कारण प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को हुई।
विज्ञापन

बालिका वर्ग 3000 मीटर दौड़ में निशा ने प्रथम एवं ममता ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 800 मीटर दौड़ में निशा ने प्रथम, प्रीति यादव ने द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में रीमा प्रथम स्थान पर रही, जबकि प्रीति यादव ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

1500 मीटर दौड़ में निशा ने प्रथम व प्रीति दितीय, 100 मीटर दौड़ में तृप्ति मिश्रा प्रथम, स्नेहा यादव द्वितीय स्थान पर रही। ऊंची कूद में नेहा यादव ने प्रथम, सेनू ने द्वितीय, लंबी कूद में नेहा यादव ने प्रथम, वंदना यादव ने द्वितीय स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो में सपना ने प्रथम एवं मनीषा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
शॉटपुट फेंकने में निधि चौरसिया ने प्रथम एवं नाहिद तसलीन चौधरी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। भाला फेंकने में कुसुम अव्वल रही, जबकि नाहिद ने दूसरा स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में 3000 मीटर दौड़ मे पंकज ने प्रथम, कौशल गुप्ता ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 1500 मीटर दौड़ में दीपू प्रथम रहे, जबकि पंकज ने दूसरा स्थान हासिल किया। 800 मीटर दौड़ ने दीपू रावत ने प्रथम, सुरेंद्र मौर्य ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
400 मीटर दौड़ में सोहन लाल प्रथम व सुरेंद्र मौर्य द्वितीय स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में सोहन प्रथम व मो. रफीक दूसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में मो. अफराद ने प्रथम, मो. रफीक ने द्वितीय स्थान हासिल किया। ऊंची कूद में अनुभव ने प्रथम, एवं अफराद ने द्वितीय स्थान हासिल किया। डिस्कस व शॉटपुट थ्रो में अशरफ इरशाद ने प्रथम व अनुभव पांडेय द्वितीय स्थान पर रहे। भाला फेंकने में बलराम ने बाजी मारी, जबकि रितेश दूसरे स्थान पर रहें।

जिला क्त्रस्ीड़ाधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री एवं एथलेटिक्स संघ के जिला सचिव सोनू गुप्ता की देख-रेख में प्रतियोगिता हुई। इस मौके पर देवेंद्र पांडेय, विनोद तिवारी, चंद्रभान मौर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed