फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Nine teachers, 16 education women stop the salary

नौ शिक्षकों, 16 शिक्षामित्रों का वेतन रोका

Thu, 21 Dec 2017 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 21 Dec 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
Nine teachers, 16 education women stop the salary
teacher
सिद्धार्थनगर। बीएसए के निर्देश पर हुए निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 14 विद्यालयों के नौ शिक्षक व 16 शिक्षा मित्रों के एक दिन का वेतन रोक दिया गया है। बीईओ की रिपोर्ट पर यह कार्रवाई करते हुए बीएसए ने संबंधित शिक्षक व शिक्षा मित्रों से स्पष्टीकरण मांगा है। तय समय में जवाब न देने वाले शिक्षकों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 बीईओ डुमरियागंज चंद्रभूषण पांडेय के निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के प्रा.विद्यालय केसवार पर सहायक अध्यापक अबदुल्लाह व शिक्षामित्र राधेश्याम, प्रा.वि. जमुनी पर सहायक अध्यापक गोविंद लाल गुप्ता व शिक्षामित्र अंबिका प्रसाद, पूर्व मा.वि.बनगवा पड़ाइन पर सहायक अध्यापक अनिल कुमार मिश्रा, प्राथमिक विद्यालय डिड़ई पर शिक्षा मित्र जयप्रकाश गोस्वामी, प्रा.वि.अजगरा पर शिक्षामित्र अश्वनी कुमार, रामचंद्र, सोनू, नीतू सिह, प्रा.वि हल्लौर द्वितीय पर सहायक अध्यापक रामचंद्र, प्रा.वि.भगवानपुर पर सहायक अध्यापक शिवेंद्र व शिक्षामित्र विजय कुमार पांडेय, प्रा.वि.परसा पर प्रधानाध्यापक मो.इसराइल व शिक्षामित्र रेनू गौतम, अजीमुद्दीन, प्रा.वि. वासा दरगाह पर प्रधानाध्यापक जीनस जहां, सहायक अध्यापक विष्णुकांत दुबे व शिक्षामित्र अवधेश कुमार, तौफीक अहमद, प्रा.वि.वासा दरगाह पश्चिमडीह पर शिक्षामित्र राशिदा खातून, प्रा.वि.लटिया पर शिक्षामित्र जवाहर लाल यादव, प्रा.वि. वासा दक्षिणीडीह पर सहायक अध्यापक सहनावज बानो, प्रा.वि. देईपार पर शिक्षामित्र सदानंद व पूर्व मा.वि.देईपार पर अनुदेशक रामपाल बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए। इन अध्यापकों व शिक्षामित्रों का अनुपस्थिति के दिन का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकते हुए एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। बीएसए मनीराम सिंह ने बताया कि शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए लगातार विद्यालयों का निरीक्षण कराया जा रहा है। बिना सूचना के गैरहाजिर शिक्षकों पर कार्रवाई भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed