{"_id":"6633ec4904feb29db80ddca7","slug":"nine-day-vishnu-mahayagya-begins-with-kalash-shobha-yatra-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-116738-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कलश शोभा यात्रा के साथ नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कलश शोभा यात्रा के साथ नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ शुरू
Fri, 03 May 2024 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 03 May 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिस्कोहर। विकास क्षेत्र खंड भनवापुर के ग्राम नावडीह में बृहस्पतिवार से नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ एवं रामलीला मंचन का शुभारंभ हुआ। यज्ञ से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा सिकंदरपुर , दखिनहवा, सिंगारजोत , साहिबागंज होते हुए सिंगारजोत घाट स्थित राप्ती नदी पहुंची।
यज्ञाचार्य पं. रोशन ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 101 कलशों में जल भरवाया। इसके बाद कलश यात्रा यज्ञ स्थल पहुंची, जहां विधि-विधान से कलश पूजन कर यज्ञ मंडप में स्थापित कराया गया। यज्ञ समिति के अध्यक्ष राम अचल सांवरिया ने बताया कि नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ व रामलीला का 10 मई को हवन पूजन के साथ समापन होगा। इस दिन श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया जाएगा।
यज्ञ के दौरान प्रतिदिन शाम को प्रवचन और रात में रामलीला का मंचन होगा। इस दौरान राम अचल, रजत चौधरी, महेश चौधरी, शिव वरन चौहान, शुभम चौधरी, कमला चौधरी, मुन्नू यादव आदि मौजूद रहे।