{"_id":"60085e8e8ebc3e2ecf239ebe","slug":"nine-beneficiaries-received-acceptance-letter-siddharthnagar-news-gkp381684259","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम आवास के नौ लाभार्थियों को मिला स्वीकृति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम आवास के नौ लाभार्थियों को मिला स्वीकृति पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौ लाभार्थियों को मिला स्वीकृति पत्र
विकास भवन के एनआईसी में सदर विधायक की मौजूदगी में वितरण
जिले के 10,025 लाभार्थियों को प्रथम और द्वितीय किस्त जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को प्रथम व द्वितीय किस्त की धनराशि ऑनलाइन विंतरित की गई। प्रधानमंत्री की ओर से शुभारंभ के बाद जिले में भी नौ लाभार्थियों को भी स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।
विकास भवन के राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत जिले के 10,025 लाभार्थियों को प्रथम और द्वितीय किस्त की धनराशि 5327.30 लाख जारी की गई। इस मौके पर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के नौ लाभार्थी को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। इनमें विकास खंड नौगढ़ के जगदीशपुर राजा की उषा देवी, राधिका, गोरखनाथ और मालती, बसौनी के विशंभर, शीला और शकीना, बचड़ा-बचड़ी की मनीषा और आरती को स्वीकृति पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना से निश्चय ही लोगों को एक अदद छत मुहैय्या कराने में सहूलियत मिली है। शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने भी योजना की काफी सराहना की। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, डीएम दीपक मीणा, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक संत कुमार भी उपस्थित रहे।