{"_id":"6ae4dc449be82f9eab0a4eb1","slug":"siddharthnagar-news-lord-ram-leaves-his-kingdom-and-goes-into-exile-audience-gets-emotional-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1016-167354-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: राजपाट छोड़ वनवास को चले श्रीराम, भावुक हुए दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: राजपाट छोड़ वनवास को चले श्रीराम, भावुक हुए दर्शक
Sat, 31 Oct 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
बढ़नी चाफा में रामलीला के दौरान राम वन गमन की लीला प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद
- कैकेयी के वरदान से राम वन गमन तक की लीला ने किया भावुक
- बढ़नी चाफा में रामलीला की चौथी रात हुआ मंचन, श्रीराम के साथ सीता और लक्ष्मण ने भी छोड़ी अयोध्या
डुमरियागंज। नगर पंचायत बढ़नी चाफा में आदर्श श्रीरामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला की चौथी रात्रि में कैकेयी के वरदान से लेकर भगवान श्रीराम के वन गमन तक की लीला का मंचन किया गया। कलाकारों के सजीव अभिनय और प्रभावशाली संवादों ने दर्शकों को भावुक कर दिया।
मंचन में दिखाया गया कि रानी कैकेयी ने राजा दशरथ से पूर्व में दिए गए दो वरदान मांगे। उन्होंने भरत के लिए राजगद्दी और श्रीराम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांगा। यह सुनकर राजा दशरथ व्याकुल हो उठे लेकिन वचनबद्ध होने के कारण कुछ नहीं कर सके।
वनवास का समाचार मिलने पर भगवान श्रीराम ने पिता के वचन की मर्यादा रखते हुए सहर्ष वन जाने का निर्णय लिया। माता सीता और भाई लक्ष्मण ने भी उनके साथ वन जाने की इच्छा जताई। इसके बाद तीनों के अयोध्या से प्रस्थान की लीला का मंचन हुआ। इस दौरान अयोध्यावासियों के दुख और राजा दशरथ की व्याकुलता के दृश्यों ने दर्शकों को भावुक कर दिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर राजकुमार गुप्ता, मनीष श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, तिलकराम कसौधन, ध्रुवराज वर्मा, कपिल देव गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।