फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: The 24th installment of Kisan Samman Nidhi reached the accounts of 3.98 lakh farmers of the district

Siddharthnagar News: जिले के 3.98 लाख किसानों के खातों में पहुंची किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

Sat, 31 Oct 2026 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 31 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: The 24th installment of Kisan Samman Nidhi reached the accounts of 3.98 lakh farmers of the district
अंबेडकर सभागार में किसानों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया इस दौरान डीएम ​शिवशरणप्पा जीएन, सांसद 
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद से जारी की सम्मान निधि
विज्ञापन

- अंबेडकर सभागार में डीएम समेत अधिकारियों और किसानों ने देखा सीधा प्रसारण
सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त शुक्रवार को जारी की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद से देशभर के पात्र किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से धनराशि हस्तांतरित की। सिद्धार्थनगर जिले के 3,98,892 किसानों को भी योजना का लाभ मिला।
इस अवसर पर अंबेडकर सभागार में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और डुमरियागंज सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल सहित किसानों ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखा। योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता से किसानों को कृषि संबंधी जरूरतें पूरी करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने योजना के माध्यम से किसानों को मिल रही आर्थिक सहायता के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर उप कृषि निदेशक राजेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी रविशंकर पांडेय, जिला उद्यान अधिकारी विमलकांत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed