फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Nepal will take on CCTV

नेपाल सीमा पर लगेगा सीसीटीवी कैमरा

Wed, 21 Sep 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ,सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला ,सिद्धार्थनगर Updated Wed, 21 Sep 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Nepal will take on CCTV
सीसीटीवी - फोटो : Self
 भारत-नेपाल की खुली सीमा को लेकर पुलिस-प्रशासन गंभीर है। इस सीमा की निगरानी के लिए अब सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी है। इस संबंध में प्रशासन एसएसबी के उच्चाधिकारियों से वार्ता कर खाका तैयार कर रहा है। बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में संयुक्त प्रेस वार्ता में कमिश्नर दिनेश सिंह और डीआईजी लक्ष्मीनारायण मीणा ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

कमिश्नर दिनेश सिंह ने कहा कि दशहरा, मोहर्रम और विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस व प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। त्यौहारों को शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा। शासन के निर्देश पर नागरिक, पूजा कमेटी और ताजिएदारों को साथ में बैठा कर पीस कमेटी की बैठक में कानून व्यवस्था कायम रखने की हिदायत दे दी गई है। सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया जा चुका है। डीआईजी रेंज लक्ष्मी नारायण ने बताया कि गांवों में पुलिस को सूचना देने के लिए पुलिस सहित सात विभाग के कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। संवेदनशील स्थलों को भी चिह्नित किया जा रहा है।उरी सैन्य कैंप पर हमले के बाद से सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। नेपाल सीमा पर सीसीटीवी लगाने के लिए एसएसबी से वार्ता की जा रही है। इस संबंध में मंडलायुक्त की त्रैमासिक बैठक में वार्ता के बाद से सुरक्षा को लेकर एजेंसिंयों को गतिविधियां बढ़ाने के लिए निर्देशित किया गया है। खुफिया विभाग छोटी-छोटी सूचनाएं एकत्र कर रही है। अभी तक इस सीमा पर कोई ऐसी गतिविधि प्रकाश में नहीं आई है, जिससे हाई अलर्ट घोषित किया जाए। इस दौरान डीएम नरेंद्र शंकर पांडेय, एसपी महेंद्र यादव, सीडीओ अखिलेश तिवारी, एएसपी मंशाराम गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


शिक्षक और लेखपाल भी देंगे गांव की गोपनीय सूचना
डीआईजी रेंज बस्ती लक्ष्मी नारायण ने बताया कि सात विभाग के कर्मचारी पुलिस के साथ मिलकर गांव में शांति और कानून व्यवस्था को कायम रखने में सहयोग करेंगे। यह कर्मचारी गांवों से गोपनीय सूचना उपलब्ध कराने में भी पुलिस को मदद देंगे। निकालने के लिए पुलिस का सहयोग प्रशासन सहित से संबंधित कर्मचारी करेंगे। थाने तक सूचना देने के लिए बीट सिपाहियों के अलावा प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक, लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, शिक्षा मित्र, रोजगार सेवक, सफाई कर्मचारी को अधिकृत किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed