फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   nepal

नेपाल सीमा पर बढ़ी सतर्कता, जांच के बाद ही मिल रहा प्रवेश

Fri, 20 Aug 2021 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
nepal
नेपाल सीमा पर बढ़ी सतर्कता, जांच के बाद ही मिल रहा प्रवेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। नेपाल में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए शुक्रवार को सीमा पर सतर्कता और बढ़ा दी गई है। जांच के बाद ही लोगों को आने-जाने दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने सीमा पर चार स्थानों जांच शिविर लगाया है। यहां आरटीपीसीआर जांच और थर्मल स्क्रीनिंग हो रही है। जिससे जिले में संक्रमण का खतरा न उत्पन्न हो।
वर्तमान में नेपाल 8.23 लाख से अधिक लोग कोरोना संक्रमित हैं। नेपाल के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 3042 संक्रमित मिले हैं और 26 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

‘अमर उजाला’ में पिछले दो दिनों से नेपाल में कोरोना संक्रमण संबंधी खबर प्रकाशित के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट हुई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को ककरहवा, खुनुआ, अलीगढ़वा और बढ़नी में शिविर लगा दिया। अब नेपाल से भारत में प्रवेश करने वाले लोगों की कोरोना जांच की जा रही है। भारतीय सीमा से सटे नेपाल के जिले रूपंदेही, कपिलवस्तु और दांग जिले के स्थानीय नागरिकों के प्रवेश पर भी सख्ती बरती जा रही है। संक्रमण से नेपाल के झापा, अर्घाखांची, पाल्पा, प्यूठान जिले ज्यादा प्रभावित हैं। यहां लॉकडाउन चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि नेपाल में कोरोना संक्रमण के कारण स्वास्थ्य विभाग टीम ने सीमा पर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही नेपाली नागरिक को प्रवेश दिया जा रहा है।
सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि नेपाल सीमा पर चार शिविर लगे हैं। यहां आठ टीमों की ड्यूटी लगा दी गई है। सीमा पर एसएसबी और पुलिस के जवान भी इन टीमों का सहयोग कर रहे हैं।
दिन-रात हो रही निगरानी
पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि भारत नेपाल सीमा पर पुलिस की 11 टीमें लगाई गई है। ये टीमें दिन रात गश्त कर रही हैं। सीमा पर फेंसिंग नहीं है, इसलिए जवानों ने गश्त तेज कर दी है। सीमाई इलाके के दोनों सीओ को सतर्क कर दिया गया है। कोरोना की जांच में पुलिस के जवान भी स्वास्थ्य विभाग की टीम का सहयोग कर रहे हैं।

विधायक ने जताई नाराजगी
नेपाल सीमा से सटे शोहरतगढ़ विधान सभा क्षेत्र के विधायक चौधरी अमर सिंह ने सीमा पर कोरोना संक्रमण की जांच न होने पर शुक्रवार को अधिकारियों से बात कर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि भारत नेपाल की सीमा पर कोरोना जांच के बिना नेपाली नागरिकों के प्रवेश से जिले में कोरोना संक्रमण फैलने का जोखिम है। चार शिविर खोले जाने पर उन्होंने शिविरों की संख्या और बढ़ाने की भी मांग की है।
नेपाल में कोरोना संक्रमण की स्थिति
----------------------------------
कोरोना संक्रमित चौबीस घंटे में - 3,042
संक्रमण से 24 घंटे में मौत - 26
स्वस्थ हुए - 2,244
कुल संक्रमितों की संख्या - 8,23,640
कुल मौतों की संख्या अब तक -10,455
(नेपाल स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे से शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक की रिपोर्ट )
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed