{"_id":"58bafb3f4f1c1b507f830c2e","slug":"nepal-police-has-three-tapping-facebook-id","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन फेसबुक आईडी को खंगाल रही नेपाल पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन फेसबुक आईडी को खंगाल रही नेपाल पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 04 Mar 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
सीमा पर चाैकसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। महिला तस्करी के ऑनलाइन चल रहे कारोबार पर नेपाल पुलिस की नजर टेढ़ी हो गई है। कृष्णानगर बार्डर से पकड़ी गई युवतियों से पूछताछ के बाद तीन फेसबुक आइडी की पड़ताल में नेपाल पुलिस जुटी है। तीन आईडी में से एक सिद्धार्थनगर तो महराजगंज और गोरखपुर की एक-एक आईडी शामिल है। इन्हीं के मार्फत नेपाली युवतियों को प्रलोभन देकर भारत बुलाने की बात सामने आई है।
नेपाल से महिलाओं की तस्करी के बदले ट्रेंड पर नेपाल साइबर सेल की नजर टिकी हुई है। कृष्णानगर से गिरफ्तार पांच युवतियों से हुई पूछताछ में तीन एफबी आईडी खंगाली जा रही है जिनके मार्फत इन्हें नौकरी का झांसा देकर भारत आने को कहा गया था। नेपाल पुलिस अल्टरनेटिव पासवर्ड की मदद से इन आईडी की पड़ताल कर रही है। फेसबुक की इन्ही आईडी के मार्फत नेपाल की युवतियों को मोटे पेंमेंट का लोभ देकर भारत बुलाए जाने की सूचना है। इनके माध्यम से बीस दिनों के भीतर 70 नेपाली युवतियों के आईडी पर संदेश भेजे गए थे, जिसमें उन्हें रोजगार दिलाने की बात लिखी गई है।
आईडी से नेपाल के सैंकड़ों लोग जुड़े हैं जिसमें कपिलवस्तु के अलावा रूपनदेही, नवलपरासी, बुटवल, दांग के लोग शामिल हैं। नेपाल साइबर सेल ने इन आईडी संचालकों की गतिविधियों पर निगरानी के अलावा संबंधित जिले के अधिकारियों को भी सूचना प्रेषित की है। इस संबंध में कपिलवस्तु डीएसपी प्रहलाद अधिकारी ने बताया कि जांच में प्राप्त तीनों आईडी को ट्रेस करने का प्रयास हो रहा है। आईडी पर जहां का पता दर्ज है वहां के अधिकारियों को सूचना भेजी गई है।