फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Nepal looks at alcohol control

नेपाली शराब पर नहीं लग रहा अंकुश

Tue, 22 Mar 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 22 Mar 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Nepal looks at alcohol control
उसका में लहन नष्ट करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आबकारी विभाग के लिए नेपाली शराब पर अंकुश लगाना मुश्किल साबित हो रहा है। आबकारी विभाग ने एक सप्ताह के अंदर मात्र 3 स्थानों पर छापेमारी कर 220 शीशी नेपाली व 140 लीटर कच्ची शराब बरामद किया।
विज्ञापन


पुलिस ने 32 जगहों पर छापेमारी कर 450 शीशी नेपाली व 150 लीटर कच्ची शराब बरामद करने में सफलता पाई। नेपाल की खुली सीमा व दाम में अंतर का फायदा शराब के अवैध कारोबार से जुड़े लोग उठाने में लगे हैं।
विज्ञापन


आबकारी विभाग, कर्मचारियों की कमी की बात कह रहा है तो पुलिस खुली सीमा की दुहाई देने में लगी हुई है। इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी अजय कुमार मिश्रा ने कहा कि मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुली सीमा होने के कारण नेपाल से आने वाली शराब की खेप को पकड़ने में खासी मशक्कत करनी पड़ती है। एएसपी मंशाराम गौतम ने बताया कि पुलिस ने कच्ची शराब के खिलाफ अभियान छेड़ दिया गया है। नेपाली शराब पर रोक लगाने के लिए पुलिस मुस्तैद है। पुलिस छापेमारी करती है। बरामदगी भी होती है। आबकारी विभाग के अधिकारियों से वार्ता करने के बाद संयुक्त रूप से अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed