फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Neither the chain snatchers were caught, nor the attackers

न चेन छीनने वाले पकड़े गए, न हमलावर

Tue, 12 Oct 2021 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Neither the chain snatchers were caught, nor the attackers
न चेन छीनने वाले पकड़े गए, न हमलावर
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। नगर में मेडिकल स्टोर संचालक से चेन स्नेचिंग और व्यापारी के पुत्र पर हमले के मामले में पुलिस आरोपितों को पकड़ नहीं पाई है।
मेडिकल स्टोर संचालक महिला से लूट का अंदाज थोड़ा अलग रहा। मोबाइल फोन दिखाकर चेन स्नेचिंग करने की घटना शहर में लोगों ने पहली बार सुनी। वहीं व्यापारी के पुत्र पर हुआ हमला भी चौंका देने वाला रहा है। लोगों का कहना है कि शहर में बदमाशों की बढ़ती धमक के आगे पुलिस की हनक फीकी हो रही है। वारदात करने वाले बदमाशों का न पकड़ा जाना उनके हौसले को और बुलंद कर रहा है। सीसीटीवी में वारदात की तस्वीर कैद है।
बावजूद इसके पुलिस की पहुंच से बदमाश दूर हैं। फिलहाल अफसर जल्द ही वारदात का पर्दाफाश करने का भरोसा दे रहे हैं। इस संबंध में एएसपी सुरेशचंद रावत ने बताया कि एसओजी और स्थानीय पुलिस मामले का पर्दाफाश करने में लगी है, जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन

बेधड़क छीनी चेन और निकल गए
नगर के हुसैनगंज निवासी अस्पताल की संचालक से दवा लेने के बहाने आए बदमाश ने मोबाइल फोन में पर्ची दिखाते हुए चेन छीन ली और बाइक पर बैठक चलता बने। शहर में हुई इस तरह की छिनैती में शामिल बदमाशों की अब तक धर पकड़ नहीं हो पाई है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में वारदात कैद है। वारदात का तरीका जानकार कुछ लोग अनुमान लगाते हैं कि यह बदमाशों का कोई नया गैंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमलावरों ने दिखाया दुस्साहस
नगर सिविल लाइंस निवासी स्वर्ण कारोबारी भीमचंद के पुत्र 28 सितंबर की देर शाम बाइक सवार बदमाशों से भिड़ंत हो गई। शहर के बीचो-बीच विवाद हुआ और आखिरी में पेसकस से हमला करके और गाड़ी का शीशी तोड़कर आरोपित फरार हो गए। चार स्थानों पर बवाल के बाद हमला हुआ। हमलावरों की अब तक पहचान नहीं हो सकी। जबकि पुलिस कई बार पीड़ित से मिलकर जानकारी भी ले चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed