फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Neha selected to junior bolybol camp

जूनियर नेशनल वॉलीबालल कैंप के लिए नेहा गौड़ हुआ चयन

Sat, 11 Dec 2021 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Neha selected to junior bolybol  camp
जूनियर नेशनल वॉलीबाल कैंप के लिए नेहा का चयन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज, तेतरी बाजार में कक्षा-12 की छात्रा नेहा गौड़ का चयन उप्र वॉलीबाल एसोसिएशन द्वारा जूनियर नेशनल कैंप के लिए हुआ है। 28 नवंबर को कानपुर में ट्रायल के माध्यम से 16 सदस्यीय टीम का चयन, प्रशिक्षण शिविर के लिए किया गया था। जिसमें नेहा गौड़ का चयन किया गया है। प्रयागराज में प्रशिक्षण शिविर के बाद 25-30 दिसंबर तक आयोजित जूनियर नेशनल चैंपियनशिप-2021 वर्धमान (पश्चिम बंगाल) में यूपी टीम की ओर से प्रतिभाग करेंगी। नेहा ने इस उपलब्धि का श्रेय प्रधानाचार्य कैप्टन डॉ. नीरज कुमार श्रीवास्तव, खेल शिक्षक रामकरन एवं अपने कोच अरविंद गुप्ता और रत्नेश सिंह को दिया है। नेहा के प्रशिक्षण शिविर में चयनित होने पर मो. इब्राहिम, जिला व्यायाम प्रशिक्षक देवेंद्र पांडेय, जिला क्रीड़ाधिकारी सर्वदेव सिंह यादव, तैराकी कोच सत्य प्रकाश त्रिपाठी आदि ने बधाई दी है। भारतीय वॉलीबाल महासंघ द्वारा राष्ट्रीय जूनियर बालक एवं बालिका चैंपियनशिप का आयोजन होना है जिसमें उ.प्र. की जूनियर बालक एवं बालिका की टीम प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed