{"_id":"688906e54df131704e03184c","slug":"negligence-in-fertilizer-distribution-will-not-be-tolerated-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-141928-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: खाद वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: खाद वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को सहकारिता विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई।
डीएम डाॅ. राजा गणपति आर. ने साधन सहकारी समितियों पर सभी उर्वरकों के स्टाॅक के बारे में जानकारी प्राप्त की। एआर कोआपरेटिव ने बताया कि जुलाई के लक्ष्य के सापेक्ष खाद बंट गई है। डीएम ने निर्देश दिए कि सभी रजिस्टर उपलब्ध होने चाहिए, किसान का खतौनी, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर अवश्य रजिस्टर में दर्ज करें।
ऋण वितरण की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत ऋण वितरण हुआ है। जिलाधिकारी ने शत-प्रतिशत लक्ष्य के सापेक्ष वसूली करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही डीएम ने निर्देश दिए कि एक लाख से ऊपर के बकायेदारों के ऋण वसूली में प्रगति लाए। संवादय