फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   NEET: The exam will be conducted under CCTV surveillance at eight centres.

नीट : आठ केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में होगी परीक्षा

Sun, 03 May 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 03 May 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
NEET: The exam will be conducted under CCTV surveillance at eight centres.
परीक्षा को सकुशल संपन्न करने के लिए स्टैटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट किए गए हैं तैनात
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम
सिद्धार्थनगर। मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट को सकुशल संपन्न कराने को लेकर विभाग की ओर से तैयार पूरी कर ली गई है। जिले के आठ केंद्रों पर परीक्षा होगी। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई जाने वाली परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने स्टैटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी है, जो लगातार केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। केंद्रों पर प्रवेश से लेकर परीक्षा समाप्ति तक हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाएगी, जिससे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना को खत्म किया जा सके। वहीं, केंद्रों के बाहर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
जिले में नीट की परीक्षा के लिए आठ केंद्र बने हुए हैं। इसमें राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़, रतनसेन डिग्री कॉलेज बांसी, रतनसेन इंटर कॉलेज बांसी, शिवपति इंटर काॅलेज शोहरतगढ़, शिवपति डिग्री कॉलेज शोहरतगढ़, सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज नौगढ़ और तिलक इंटर काॅलेज बांसी सेंटर बनाया गया है। परीक्षा में कुल 2760 बच्चे पंजीकृत हैं। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से व्यापक रणनीति तैयार की है। प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। वहीं, सीसीटीवी कैमरों के जरिये कंट्रोल रूम से भी निगरानी होगी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की जाएगी।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को केवल एडमिट कार्ड, फोटो पहचान पत्र से ही प्रवेश मिलेगा। परीक्षा में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लू टूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, लिखित सामग्री या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है, ताकि जांच प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में डीआईओएस अरुण कुमार ने बताया कि परीक्षा निष्पक्ष संपन्न कराई जाएगी। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed