{"_id":"5ad2397e4f1c1b84098b48a3","slug":"need-to-adopt-baba-saheb-s-ideas","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा साहब के विचारों को अपनाने की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा साहब के विचारों को अपनाने की जरूरत
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 14 Apr 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़ में भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यापर्ण करते विधायक चौधरी अमर सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर की जयंती शनिवार को जिले में धूमधाम से मनाई गई। जगह-जगह शोभायात्रा निकाली गई, गोष्ठियां हुई। बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। शोषित वर्ग के उत्थान में उनके योगदान को सराहा और उनके देश की आजादी और उसके बाद देश के संविधान निर्माण के योगदान को याद किया।
बाल विकास सेवा समिति व दी बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के संयुक्त बैनर तले नगर में जुलूस निकाला गया। विभिन्न मार्गों से होता हुआ जुलूस कृष्णानगर पार्क पहुंचा। यहां हुई सभा में पूर्व विधायक विजय पासवान ने कहा कि बाबा साहब के विचारों को अपनाना आज जरूरी है। इस मौके पर चंद्रिका गौतम, चंद्रभान, मनीराम बौद्ध, गुलाम नबी आजाद, सुरेंद्र, विकास आदि मौजूद रहे। जिला कांग्रेस कार्यालय पर हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी व संचालन अनिल सिंह ने किया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद मो. मुकीम ने कहा कि डॉ. आंबेडकर की अगुवाई जो संविधान बना, उसकी सराहना अन्य देश भी करते हैं। कार्यक्रम में कन्हैया प्रसाद पांडेय, अशोक श्रीवास्तव, राजेश सिंह, किरन शुक्ल, रंजना मिश्र, कैलाश पंक्षी, मो. नफीस चौधरी, अकरम अली सिद्दीकी, हफीजुर्रहमान, गोपाल चौधरी, रामदेव पांडेय आदि मौजूद रहे। सबका दल यूनाइटेड के संयोजन में हुए कार्यक्रम में मंडल प्रभारी रामनरेश लोधी ने कहा कि संविधान बनाकर बाबा साहब ने समता, समानता, बंधुत्व की भावना को मजबूत किया। कार्यक्रम में महाराज सिंह लोधी, बलराम लोधी, सुनील कुमार, सुखराम, अमरेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, अजय कुमार, धर्मेंद आदि मौजूद रहे।
विकलांग कल्याण सेवा संस्थान की ओर से बाल गृह बालक परिसर में बाबा साहब की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाध्यापक मोतीलाल, प्रबंधक महेश कुमार पासवान, अधीक्षक अर्जुन कुमार, मुकेश कुमार, रंजीत कुमार, रामकिशन, रामनाथ आदि मौजूद रहे। सपा जिला कार्यालय पर हुई गोष्ठी में जिलाध्यक्ष अजय चौधरी, वीरेंद्र तिवारी, अनूप यादव, उग्रसेन सिंह, सोनू यादव आदि मौजूद रहे। समाजवादी अध्ययन केंद्र के बृजभूषण तिवारी सभागार में हुई गोष्ठी में छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अंबिकेश श्रीवास्तव ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से समाज के वंचित तबके को हक और सम्मान से जीने का अवसर प्रदान किया। गोष्ठी में मुरलीधर मिश्र, गौतम मिश्र, अफसर रिजवी, अशोक श्रीवास्तव, चिन्नी कुमार, विपिन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। इसमें महामंत्री दिलीप चतुर्वेदी, दीपक मौर्य, श्यामसुंदर मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बांसी/इटवा/बर्डपुर। बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की 127 वीं जयंती शनिवार को धूमधाम से मनाई गई। कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने रैलियां निकाली। गोष्ठी आयोजित कर आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी परिसर में कुलपति प्रो. रजनीकांत पांडेय ने आंबेडकर के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया। कहा कि आंबेडकर ने महिलाओं को आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया। समाज को ढेर सारी उपलब्धियां दी। छुआछूत के भेदभाव को समाप्त करने का स्वप्र देखा था, जिसे खत्म कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस दौरान उप कुलसचिव महेंद्र कुमार, डॉ. शिवम शुक्ला, सहायक प्रोफेसर दिनेश प्रसाद, डॉ. जेपी शुक्ल, मनीष श्रीवास्तव, रामप्रसाद, अरुण, गणेश, प्रभात आदि मौजूद रहे। बर्डपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सहिजनवा स्थित बौद्ध मठ में गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस दौरान हरिश्चंद्र, सभापति, सांवला प्रसाद, रामचंद्र यादव, रामबचन राम आदि मौजूद रहे। बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज में आयोजित गोष्ठी में प्रधानाचार्य अशोक कुमार मिश्रा ने आंबेडकर जीवन पर प्रकाश डाला। आदर्श पब्लिक स्कूल में आंबेडकर के जीवनी पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। खेसरहा ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राघवेंद्र पांडेय ने आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको याद किया।
इस दौरान घनश्याम मिश्रा, राजेश श्रीवास्तव, किरन शर्मा, रजनीश मिश्र, विनोद कुमार, रामप्रकाश, जितेंद्र कुमार, कमलेश गुप्ता, रामदेव आदि मौजूद रहे। इटवा तहसील क्षेत्र के ग्राम पिपरा मुर्गीहवा में आंबेडकर जयंती पर लोगों ने जुलूस निकाला और गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान केदारनाथ आजाद, दिनेश गौतम, ओमप्रकाश, अनिल गौतम, बहरैची प्रसाद प्रेमी, राम बुझारत, पिंगल, जयप्रकाश, राधेश्याम, रामप्रगट, बेचई यादव, असलम खुर्शीद, जगदीश प्रसाद, धर्मेंद्र, हरिश्रचंद्र, रवि, प्रकाश, विजय, चंद्रभूषण, राजकुमार आदि मौजूद रहे। बांसी ब्लॉक सभागार में आंबेडकर जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। नगर क्षेत्र में झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान बीडीओ बांसी सुशील कुमार पांडेय, एडीओ पंचायत चंद्रमौलि मिश्र, सेक्रेट्री हरेंद्र पांडेय, जयप्रकाश राय, आशुतोष यादव, अजय राय आदि मौजूद रहे। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम गोठवा घाट में आंबेडकर जयंती मनाई गई। खेसरहा थाना क्षेत्र के ग्राम बकैनिहा बौद्ध बिहार में आंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मां शारदा पब्लिक स्कूल गांगूडीहा में गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान प्रबंधक नगीना बाबा, विशाल, रोशनी, अंजू, नेहा आदि मौजूद रहे।
बांसी स्थित तिलक इंटर कॉलेज में आंबेडकर जयंती मनाई गई। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. राजेश कुमार उपाध्याय, कमलेश कुमार, सुरेंद्र प्रसाद, लोकपति सिंह, गिरीश चौधरी, वकील अहमद खान, अमित श्रीवास्तव, हरेंद्र बहादुर सिंह, शमशेर यादव, विनोद कुमार, रामनिवास कुशवाहा, तपानाथ पांडेय, विजयभान आदि मौजूद रहे। रतन सेन इंटर कॉलेज, रतन सेन महाविद्यालय, न्यू पब्लिक इंटर कॉलेज, सरदार पटेल राष्ट्रीय विद्यालय, महामना उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरगदवा, डायट बांसी, बीआरपी राष्ट्रीय विद्यालय मिठवल बाजार, तपानाथ सरस्वती इंटर कॉलेज धमौरा, दीनबंधु इंटर कॉलेज नदांव आदि शिक्षण संस्थान में आंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।