फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   NCC cadets from 17 schools took the exam.

Siddharthnagar News: 17 विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने दी परीक्षा

Mon, 05 Feb 2024 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 05 Feb 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
NCC cadets from 17 schools took the exam.
शोहरतगढ़। सीमावर्ती क्षेत्रों में एनसीसी कैडेट्सों के विस्तार करने के उद्देश्य से रविवार को शिवपति इंटर कॉलेज में सीमावर्ती क्षेत्रों के गांधी आदर्श इंटर कॉलेज बढ़नी आदि 17 विद्यालयों के कैडेट्सों ने परीक्षा दी। प्रथम पाली सुबह 8 से 10 बजे तक ड्रिल टेस्ट, हथियार प्रशिक्षण, मैप रीडिंग की परीक्षा दी। दूसरी पाली में 10:30 से 1:30 बजे तक निर्धारित कक्षों में 545 परीक्षार्थियों ने लिखित परीक्षा दी।
विज्ञापन

इसके बाद दो घंटे की अवधि में प्रायोगिक परीक्षा जैसे हथियार को मोड़ना और उसमें कारतूस भरना, हथियार चलाने का तरीका, रखरखाव, ड्रील, वैपन, मैप रीडिंग से संबंधित परीक्षा दी। 46 यूपी बटालियन गोरखपुर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बीके शर्मा ने कहा कि भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों के 17 इंटर कॉलेज के 545 एनसीसी कैडेट्स जिसमें 334 जूनियर डिविजन व 211 जूनियर विंग के परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेट्सों की संख्या में इजाफा करने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया जा रहा है, ताकि वह सेना में भर्ती होकर देश की सेवा कर सके। कहा कि 80 प्रतिशत तक अंक पाने वाले कैडेट्स को ए ग्रेड, 70 प्रतिशत तक अंक पाने वालों को बी ग्रेड 60 प्रतिशत तक सी ग्रेड तथा इससे कम अंक पाने वाले फेल साबित होंगे। इस दौरान प्रधानाचार्य विक्रम प्रसाद यादव, कर्नल बीपीएस उच्च पटियाल, कैप्टन हेमंत उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed