फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   navratra

Siddharthnagar News: मंदिरों में गूंजे मां दुर्गा के जयकारे, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Mon, 16 Oct 2023 11:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 16 Oct 2023 11:06 AM IST
विज्ञापन
navratra
फोटो-
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन निकली कलश यात्रा, शुरू हुए धार्मिक अनुष्ठान
संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को शहर, कस्बाें और ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। नौ दिन तक व्रत रहने वाले श्रद्धालुओं ने सुबह स्नान कर मंदिर, पंडाल अथवा घर में स्थित मंदिर में विधि-विधान से पूजन किया। वहीं, श्रद्धालुओं ने पूजन के लिए कलश में जल भरकर पंडालों और घर में कलश स्थापित किया। साथ ही कई स्थानों पर महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली।
शहर में स्थित सिंहेश्वरी मंदिर व बेलहिया समेत विभिन्न मां दुर्गा मंदिरों और पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का रविवार सुबह से ही पूजन शुरू हो गया। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जोगिया ब्लॉक के सिसवा बुजुर्ग गांव में स्थित मां दुर्गा मंदिर को श्रद्धालुओं ने भव्य तरीके से सजाया है।
विज्ञापन

वहीं, उसका कस्बे में स्थित काली मंदिर सुभाष नगर, माता दुर्गा मंदिर रानीगंज और केवटलिया आदि देवी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचे। इस मौके पर पंडालों में स्थापित माता दुर्गा की प्रतिमाओं को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डुमरियागंज क्षेत्र में नवरात्र पर कलश स्थापना के लिए श्रद्धालु महिलाएं जल भरने राप्ती तट पर पहुंचीं। राप्ती तट डुमरियागंज में सुबह से ही शाहपुर, धौरहरा, गौहनिया गांव की सैकड़ों श्रद्धालु महिलाएं राप्ती नदी से कलश में जल भरकर दुर्गा पंडाल और घर में पूजन के लिए माता के जयकारे के साथ प्रस्थान किया।
शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बलुआ समय स्थान व गालापुर महाकाली के दर्शन-पूजन कर लोककल्याण की कामना की। इस दौरान नगर पंचायत बढ़नीचाफा के अध्यक्ष धर्मराज वर्मा, संतोष पासवान, संतोष सैनी, संजय मिश्रा, राहुल दुबे, प्रमोद गौतम, राजीव अग्रहरि मौजूद रहे।

कलश यात्रा से गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ
सिद्धार्थनगर। भनवापुर ब्लाॅक क्षेत्र के देवरिया चमन में आयोजित पांच दिवसीय पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए रविवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में शामिल 51 पीतांबर वस्त्र धारी महिलाएं कलश को यज्ञ स्थल से लेकर डिवलीडीहा चौबे, पेंड़रियाजीत, वीरपुर कोहल होते हुए भक्ति गीतों के साथ राप्ती नदी के तट पर वीरपुर घाट पर पहुंचीं। यहां पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भर कर वापस यज्ञ मंडप में स्थापित किया। इस मौके पर सुखदेव प्रसाद चतुर्वेदी, कन्हैया, मुकेश, अभिषेक, लल्लू पांडेय, सुरेंद्र, जनार्दन पांडेय, तन्नू चौबे उपस्थित रहे।


शतचंडी महायज्ञ व राम कथा का आयोजन

सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज क्षेत्र के शक्ति नगर तुरकौलिया तिवारी में 10 दिवसीय शतचंडी महायज्ञ एवं राम कथा के आयोजन के लिए कलश यात्रा निकाली गई। इसमें श्रद्धालु शक्तिनगर तुरकौलिया तिवारी से रमवापुर राप्ती नदी में कलश भरने के लिए, माता का जयकारा लगाते हुए कलश यात्रा निकाली। 23 अक्तूबर तक आयोजित कार्यक्रम में यहां प्रतिदिन रात के 7:00 बजे से 10:00 बजे तक श्रीराम कथा का प्रवचन होगा। चित्रकूट से पधारे मारुति नंदन ने बताया कि दिन में शतचंडी महायज्ञ होगा। इस अवसर पर मुख्य यज्ञ यजमान ब्लॉक प्रमुख मानती त्रिपाठी, यज्ञाचार्य पंडित अभय वैदिक, नरेंद्र मणि त्रिपाठी, ग्राम प्रधान इशहाक, नितिन त्रिपाठी, रामचरण गौतम, सामर्थ्य, रामजी त्रिपाठी व गोपाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed