फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   National Science Day was celebrated in Siddharth University

Siddharthnagar News: सिद्धार्थ विवि में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया

Thu, 29 Feb 2024 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 29 Feb 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
National Science Day was celebrated in Siddharth University
कपिलवस्तु। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। डॉ. विनीता रावत सहायक प्रो. ज्योलॉजी द्वारा लिखित एनिमल टैक्सोनोमी, बिहेवियर एंड क्रोनोबाॅयोलॉजी पुस्तक का विमोचन किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्चर्स इन रेस द्वारा डॉ. विनीता रावत, डॉ. अंकिता श्रीवास्तव व डॉ.आशीष श्रीवास्तव को कुलपति प्रो. हरि बहादुर श्रीवास्तव द्वारा सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पोस्टर और क्विज प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का उद्देश्य प्रमुख अनुसंधानकर्ताओं द्वारा विभिन्न विषयों पर आमंत्रित व्याख्यान थे। पहले वक्ता हरीश चंद्र मेहता संस्थान, प्रयागराज से प्रो. कल्याण चक्रवर्ती थे। उन्होंने प्राइम्स एंड मोर पर चर्चा की। लखनऊ विश्वविद्यालय से प्रो. राजीव मनोहर ने बेसिक रिसर्च का महत्व विषय पर बात की और कुछ महत्वपूर्ण शोध और उनके मानवता के लिए अनुप्रयोगों पर चर्चा की। आईआईटी बीएचयू से डॉ. प्रांजल चंद्रा ने इंटेलिजेंट नैनो बायोइंजीनियरिंग फॉर बायोमोलेक्यूलर सेंसिंग इन मिनीटाइज़्ड सेटिंग पर बात की। उन्होंने बायोसेंसिंग डिवाइसेस के दायरे पर भी चर्चा की।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. जितेन्द्र सिंह, प्रो. प्रकृति राय, डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव, डॉ. कौशलेंद्र चतुर्वेदी, डॉ. अंकिता श्रीवास्तव शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed