फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Naib Tehsildar accused of taking bribe, video goes viral

Siddharthnagar News: नायब तहसीलदार पर घूस लेने का आराेप, वीडियो वायरल

Mon, 09 Jun 2025 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 09 Jun 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Naib Tehsildar accused of taking bribe, video goes viral
औराताल। नायब तहसीलदार डुमरियागंज बिंद्रेश गुप्ता पर गौहनिया राज गांव निवासी अमित कुमार ने मिट्टी खनन के लिए घूस लेने का आरोप लगाया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। हालांकि नायब तहसीलदार ने आरोप को निराधार बताया है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गौहनिया राज निवासी अमित कुमार ने वायरल वीडियो के माध्यम से बताया कि वह मिट्टी खनन का कार्य करते हैं। नायब तहसीलदार अपने ड्राइवर के माध्यम से आवास पर बुलाकर एक दिन मिट्टी गिराने के लिए पांच हजार रुपये लिए। दूसरे दिन गाड़ी पकड़ ली।
विज्ञापन

अमित का आरोप है कि जब इस बारे में नायब तहसीलदार से बात की तो उन्होंने कहा कि पैसा प्रतिदिन देना पड़ेगा। वायरल वीडियो में स्कैनर पर पांच हजार भुगतान करने का स्क्रीनशाॅट भी वायरल हो रहा है। ऑनलाइन भुगतान में रितेश कुमार गुप्ता का नाम दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में नायब तहसीलदार बिंद्रेश गुप्ता ने कहा कि आराेप लगाने वाले का एक लोडर व एक ट्रैक्टर ट्राॅली अवैध खनन करते हुए सीज किया था। इसलिए वह आरोप लगा रहा है, यह निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed