फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Nagpanchami will be celebrated in Budhitva Yoga on August 21

Siddharthnagar News: 21 अगस्त को बुधित्व योग में मनेगी नागपंचमी

Sat, 12 Aug 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 12 Aug 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Nagpanchami will be celebrated in Budhitva Yoga on August 21
सिद्धार्थनगर। नाग देवता की उपासना का पर्व नाग पंचमी 21 अगस्त को मनाई जाएगी। इस अवसर पर महानगर के सभी छोटे-बड़े शिवालयों में भक्त विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव और नाग देवता को प्रसन्न करेंगे।
विज्ञापन




वाराणसी से प्रकाशित हृषिकेश पंचांग के अनुसार, इस दिन सावन मास के शुक्ल पंचमी तिथि का मान संपूर्ण दिन और रात को नौ बजकर 54 मिनट तक है। इस दिन चित्रा नक्षत्र भी संपूर्ण दिन और रात्रि शेष तीन बजकर 47 मिनट तक है। इस दिन शुभ योग है। चंद्रमा की स्थिति कन्या और तुला दोनों राशियों पर रहेगी। सूर्योदय के समय बुधादित्य योग बन रहा है। बुदित्य योग सूर्य और बुध के उच्च स्थिति पर बनता है। इस योग में पूजन-अर्चन से विद्यार्थियों को विद्या की प्राप्ति होगी। वहीं बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होने के साथ ही व्यापार भी अच्छा होगा।
विज्ञापन




ज्योतिर्विद योगेश पांडेय के अनुसार, दूध को चंद्रमा का प्रतीक माना गया है। इसके साथ ही भगवान शिव के मस्तक पर भी चंद्रमा विराजमान हैं। बताया कि ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन का कारक ग्रह बताया गया है। मन को शिव के प्रति समर्पण के उद्देश्य से भी नागपंचमी पर नाग को दूध पिलाया जाता है। ज्योतिषाचार्य अच्युत्य रामानुचार्य के अनुसार, हिंदू धर्म में नाग को भगवान शिव के गले का हार और भगवान विष्णु की शैय्या कहा गया है। ऐसे में माना जाता है कि नाग की पूजा करने से भगवान शिव और भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



--------



नाग पंचमी की पूजन-विधि



पंडित सदाशिव मिश्र के अनुसार, इस व्रत के एक दिन पूर्व यानि चतुर्थी को एक समय भोजन कर पंचमी तिथि को उपवास रखें। गरुड़ पुराण के अनुसार, व्रती अपने घर के दोनों ओर नागों को चित्रित करके उनकी विधि पूर्वक पूजा करें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पंचमी तिथि के स्वामी नाग हैं, इसलिए भक्तिभाव के साथ गंध, पुष्प, धूप, कच्चा दूध, खीर, भीगा हुआ बाजरा और घी से नाग देवता का पूजन करें। उन्हें लावा और दूध अर्पण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed