फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Murder mystery remains unsolved despite questioning 10 people during two rounds of investigation.

Siddharthnagar News: दो बार जांच में 10 से पूछताछ पर नहीं सुलझी हत्या की गुत्थी

Fri, 19 Jun 2026 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 19 Jun 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Murder mystery remains unsolved despite questioning 10 people during two rounds of investigation.
सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र के दुल्हा शुमाली के टोला पिपरहवा निवासी मुकेश (23) की हत्या की गुत्थी अब भी अनसुलझी है। मोहना पुलिस क्राइम सीन की दो बार जांच कर चुकी है। 10 से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है पर अभी किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन

ओपन मर्डर और नामजद आरोप होने के 48 घंटे बाद भी मामले का पर्दाफाश का न होना केस की दिशा दूसरी ओर जाने का इशारा है। हालांकि, पुलिस मृतक के मोबाइल की डिटेल खंगालने के साथ आरोपियों के नजदीकी और जानने वाले संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मोहाना थाना क्षेत्र के दुल्हा शुमाली के टोला पिपरहवा गांव निवासी पुत्र रामदेव की मंगलवार रात छत पर सोते समय गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही तीन लोगों पर हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज की। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस ने प्राथमिक दर्ज करके मामले की जांच शुरू की और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। वहीं, कुछ जानकारी के मिलने के बाद पुलिस ने डाॅग स्क्वाड की मदद से क्राइम सीन और गांव के बाहर कुछ स्थानों पर जांच की लेकिन वहां से भी पुलिस को कोई ऐसे साक्ष्य नहीं मिले जो जांच की कड़ी को और मजबूत कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो पुलिस लगभग सालभर पहले की धमकी और इतने दिन बाद वारदात पचा नहीं पा रही है। ऐसे में पुलिस जहां आरोपियों से जुड़े लोगों से लगातार पूछताछ कर रही है। वहीं, मृतक के मोबाइल नंबर, उससे होने वाली बातचीत के बारे में जानकारी जुटा रही है।
पुलिस के जानकारों की बातों पर गौर करें तो हत्या जैसे मामले का पर्दाफाश करने में पुलिस के लिए वजह तलाशना बेहद अहम होता है। कई ऐसे मामले होते हैं जो सामने से कुछ और दिखते हैं और जांच में आखिरी चरण में कुछ और सामने आता है।

ऐसे में पुलिस फूंक-फूंक कर कदम आगे बढ़ा रही है। पुलिस के पास नामजद आरोपी वैसे ही बड़ी लीड थी लेकिन केस में कुछ ऐसा पेच और तीसरा पहलु भी सामने आया है, जिससे हत्या की गुत्थी सुलझ नहीं पा रही है। इसी वजह से पुलिस मामले का पर्दाफाश नहीं कर पा रही है। संदेह है कि आरोपियों ने ही वारदात को अंजाम दिया हो। वहीं किसी और के माध्यम से हत्या करवाई गई है, इन संभावनाओं पर भी पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले का जल्द पर्दाफाश करने की बात कर रही है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष मोहाना जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मामले में कई टीम काम कर रही है। जल्द ही पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed