फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Municipal water is not fit for drinking or bathing.

Siddharthnagar News: नगर पालिका का पानी न पीने लायक और न नहाने लायक

Thu, 07 Sep 2023 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Municipal water is not fit for drinking or bathing.
ऑफिसर्स कॉलोनी में ही आपूर्ति का पानी आ रहा है गंदा
विज्ञापन

-पाइप लाइन में रिसाव के कारण बीमारियां फैलने की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। नगर पालिका परिषद के पेयजल आपूर्ति का पानी शुरुआती दौर में मटमैला आ रहा है। यही कारण है कि लोग 15 मिनट पानी बाहर गिरने देते हैं। साफ पानी आने लगता है तो लोग नहाने धाेने के लिए बाल्टी भरते हैं, जबकि बीमारियों से बचने के लिए पानी खरीदकर पीते हैं।
ऑफिसर्स कॉलोनी में बुधवार शाम पांच बजे पानी आया तो टोटी से लगातार पानी गिर रहा था और लोग दूरे खड़े होकर पानी साफ होने का इंतजार कर रहे थे। मौके पर मौजूद लोगों ने बॉल्टी में पानी भरकर दिखाया तो संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका पर भी बातें होने लगी। वार्ड के मेहताब ने बताया कि नगर पालिका परिषद का पानी न पीने लायक है और न ही नहाने लायक। जब पानी आता है तो शुरुआती दौर में इंतजार करना पड़ता है, फिर भरते हैं। इस संबंध में नगर पालिका परिषद के ईओ से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। उनका पक्ष प्राप्त होने पर प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन

----
नाली से होकर गया पाइप, हो रहा है रिसाव
ऑफिसर्स कॉलोनी में पेयजल की पाइप नाली होकर गई है, जबकि एक स्थान पर नाली के बगल में पाइप है। बरसात में नाली ओवरफ्लो हो गई है और पाइपलाइन में रिसाव के कारण आपूर्ति शुरू होते ही पानी का बुलबुला निकलने लगता है। इस कारण लोगों में संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
सुनिए इनका दर्द
नगर पालिका परिषद का पानी पीने लायक नहीं है। कुछ देर इंतजार करने के बाद पानी भरा जाता है तो नहाने धाने में उपयोग होता है, वह भी मजबूरी में।
बबलू गौड़
---
नगर पालिका परिषद की पाइप लाइन में रिसाव है। खुद सामने देख रहा हूं कि नाली से मिले पानी में बुलबुला निकल रहा है तो इसे पीने की हिम्मत होगी।
बद्री
----
नगर पालिका परिषद का पानी पीएंगे तो बीमार होना तय है। मुझे तो डर लगता है कि इस पानी से नहाने पर कहीं त्वचा की बीमारी न हो जाए।
सुग्रीव
---
हमारी आमदनी अच्छी नहीं है लेकिन जीने के लिए पानी खरीदकर पीना पड़ता है। नगर पालिका परिषद अच्छा पानी नहीं दे पा रही है, इसी कारण आरओ प्लांट वालों का धंधा तेज चल रहा है।
संजय यादव
--


आजाद नगर में भी हो रहा रिसाव
आजाद नगर में सीसी सड़क में नीचे डाली गई पाइप लाइन से रिसाव हो रहा है। करीम ने बताया कि एक व्यक्ति ने रिसाव के स्थान पर सीमेंट और बालू डाल दिया था, लेकिन आपूर्ति शुरू होते ही सीमेंट बह गया और रिसाव होने लगा। इस कारण घरों की टंकियों में गंदा पानी जा रहा है और बीमारियों की आशंका बनी हुई है।

------

पीलिया और टाइफाइड के मरीज बढ़े
सरकारी व निजी अस्पतालों से मिली जानकारी के अनुसार शहर में पीलिया और टाइफाइड के मरीज बढ़ गए हैं। ओपीडी के 100 मरीजाें में 10-12 पीलिया के मरीज होते हैं, जबकि इतने ही मरीज टाइफाइड के होते हैं। दोनों बीमारियां पानी की गुणवत्ता खराब होने के कारण होती हैं। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. सीबी चौधरी ने बताया कि पानी की गुणवत्ता खराब होने के कारण पीलिया, टाइफाइड होता है, जबकि अधिक खराबी होगी तो त्वचा संबंधी बीमारियां भी हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed