{"_id":"65e60b234564097da505762d","slug":"multipurpose-seed-warehouse-building-ready-handover-could-not-be-done-siddharthnagar-news-c-209-1-sgkp1040-110755-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मल्टीपरपज बीज गोदाम का भवन तैयार, नहीं हो सका हैंडओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मल्टीपरपज बीज गोदाम का भवन तैयार, नहीं हो सका हैंडओवर
Mon, 04 Mar 2024 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 04 Mar 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेमरियावां। विकास खंड सेमरियावां के किसानों को उन्नति शील खेती के लिए बीज, प्रशिक्षण, मृदा परीक्षण, बीज शोध की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बीडीओ कार्यालय के ठीक पीछे 80 लाख की लागत से मल्टीपरपज बीज गोदाम और टेक्नोलॉजी डिसेमिनेशन सेंटर का निर्माण कराया गया है। करीब एक साल से सेंटर बनकर तैयार है। कृषि विभाग को सेंटर हैंडओवर नहीं हो सका है। जिससे किसानों को सुविधाएं नही मिल पा रही है।
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत मल्टीपरपज सीड स्टोर व टेक्नोलॉजी डिसेमिनेशन सेंटर के लिए सेमरियावां ब्लॉक कार्यालय की ठीक पीछे परिसर में जमीन चिह्नित की गई। ग्रामीण अभियंत्रण विकास विभाग को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। 80.14 लाख की लागत से निर्माण कार्य होना बताया गया है। इसमें एक बड़ा हाल, दो कार्यालय कक्ष, बीज निर्गत करने के लिए रोलिंग शटर, एक स्टोर रूम का निर्माण हुआ है। एक साल से अधिक समय से सेंटर बाहर से बनकर तैयार कर दिया गया है। सालभर से कोई कार्य भी नहीं हो रहा है।
क्षेत्र के सलीम उमर, अबूजर चौधरी, मो आजम चौधरी, संतोष प्रजापति, आरिफ खान, शमीम अहमद आदि ने बताया कि भवन तैयार है तो विभाग को हैंड ओवर क्यो नहीं किया जा रहा है। जिससे किसानों को सुविधाएं नही मिल पा रही है।
विज्ञापन
सेंटर बनकर तैयार है, फर्नीचर आदि की व्यवस्था नहीं हो सकी है। कार्यदाई संस्था ने विभाग को अभी सेंटर हैंडओवर नहीं किया है। इसकी प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही किसानों को सभी सुविधाएं मिल सकेगी।
- पीसी विश्वकर्मा, जिला कृषि अधिकारी