फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   motor boat not provided to mla for distributing lunch packet

विधायक पहुंचे लंच पैकेट बांटने, एक घंटे बाद मिली मोटर बोट

Sat, 15 Oct 2022 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
motor boat not provided to mla for distributing lunch packet
बाढ़ प्रभावित गांवों में विधायक विनय वर्मा नाव से बाढ़ पीड़ितों को लंच पैकेट देते हुए। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विधायक पहुंचे लंच पैकेट बांटने, एक घंटे बाद मिली मोटर बोट
विज्ञापन

पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र में शनिवार को विधायक विनय वर्मा को लंच पैकेट व राहत सामग्री वितरित करने के लिए एक घंटे मोटरबोट का इंतजार करना पड़ा। विधायक ने नाराजगी जताई कि तैयार लंच पैकेट पीड़ितों तक समय से नहीं पहुंच पा रहा है।
विधायक विनय वर्मा दोपहर एक बजे लखनापुर बैदौला बांध की कटान से पीड़ित नकाही पहुंचे तो एसडीएम से स्टीमर मांगी लेकिन यह सुविधा उपलब्ध कराने में देर हो गई। उन्होंने नकाही, नईडहर, बैलिहवा, लमुईया, बैजनाथ, भटमला, बभनी, भपसी, भैसहवा, परसोहिया भटपुरवा, बैरिहवा, करौंदा एवं बालापुर में लंच पैकेट बांटे। विधायक ने बताया कि किशोरी लाल के नेतृत्व में शोहरतगढ़ के व्यापारियों ने पीड़ितों के लिए तीन हजार लंच पैकेट तैयार किया, जिसे बांटा गया।
विज्ञापन

लंगर में करा रहे भोजन
बांसी। भगौतापुर गांव के पास बृहस्पतिवार को बांध में कटान होने के बाद गांव में जलभराव हो गया है। लोगों के सामने भोजन बनाने की समस्या उत्पन्न हो गई है। गांव के गोपाल चौधरी ने लंगर शुरू कर दिया है, जहां पूरे गांव के लोग भोजन कर रहे हैं। उनकी इस पहल की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वयंसेवकों ने बाढ़ पीड़ितों में बांटी राहत सामग्री
सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने बढ़नी ब्लॉक के रेकहट गांव में करीब 200 परिवार में बाढ़ राहत सामग्री का वितरण की। उन्होंने ग्रामीणों को राहत सामग्री के पैकेट दिए।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सिद्धार्थनगर के जिला संघचालक गोकुल गोयल, विभाग प्रचारक प्रकाश, बढ़नी खंड के खंड संघचालक अजय जायसवाल खंड कार्यवाह डॉ राजन उपाध्याय, बढ़नी नगर के नगर कार्यवाह सचिन गोयल भाजपा नेता सुनील अग्रहरि, डॉ प्रहलाद यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed