{"_id":"67363c45fbce75b38609dee2","slug":"mother-threatened-for-reprimanding-obscene-behavior-of-girls-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-127253-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बच्चियों से की अश्लील हरकत उलाहना देने पर मां को धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बच्चियों से की अश्लील हरकत उलाहना देने पर मां को धमकाया
Thu, 14 Nov 2024 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 14 Nov 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
उसका बजार। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में चार साल की दो मासूम बच्चियों से अश्लील हरकत और उलाहना पर धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपी एक वृद्ध है और वारदात बृहस्पतिवार को हुई है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने छेड़खानी सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
क्षेत्र क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बृहस्पतिवार को एक 68 वर्षीय लैस मोहम्मद के खिलाफ घर की चार वर्षीय दो मासूम बच्चियों से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने, मारने–पीटने और धमकाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
तहरीर में कहा है कि दोनों बच्चियां अपने घर के पास खेल रही थीं, इसी बीच आरोपी लैस उन्हें खाने-पीने के सामान का लालच देकर अपने घर ले गया और इनसे अश्लील हरकत करने लगा। इस पर बच्चियां शोर मचाते हुए रोने लगीं। चिल्लाने की आवाज सुनकर जब मां ने आरोपी लैस के घर पहुंच फाटक खुलवाया तो बच्चियां निर्वस्त्र मिलीं।
विज्ञापन
आरोप है कि बुजुर्ग की इस हरकत के लिए बोला तो उसने डंडे से मारा और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी देने लगा। आरोप लगाया है कि यह बुजुर्ग काफी मनबढ़ है।
इस संबंध में एसओ रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर आरपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।ा