फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Mother dies after being hit by truck, son seriously injured

Siddharthnagar News: ट्रक की चपेट में आने से मां की मौत, बेटा गंभीर

Wed, 11 Sep 2024 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 11 Sep 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Mother dies after being hit by truck, son seriously injured

विज्ञापन

डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बेंवा चौराहे पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
भारतभारी। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बेंवा के पास मंगलवार सुबह ट्रक ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। इस हादसे में इलाज कराने जा रही मां की मौत हो गई। जबकि, बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, बेंवा सीएचसी से घायल बेटे को इलाज के लिए बस्ती जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
क्षेत्र के भरवठिया बाजार निवासी चंपा देवी (69) पत्नी वासुदेव जायसवाल मौजूदा समय में मन्नीजोत चौराहे पर घर बना के रह रही थीं। उनकी तबीयत खराब थी। 30 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश के साथ इलाज के लिए बस्ती के किसी अस्पताल में जाने के लिए बाइक से निकली थीं। क्षेत्र के ही बेवां चौराहे के पास पहुंची थी कि उतरौला की तरफ से आ रहे ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। चंपा देवी ट्रक के पहिया के नीचे चली आई। जबकि, बाइक के साथ बेटा सड़क पर गिर गया। इसमें महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों पुलिस को जानकारी देने के साथ ही एंबुलेंस से घायल को बेंवा सीएचसी पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने युवक को बस्ती जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज रमेश कुमार यादव ने बताया कि मृतका के पुत्र सुरेश की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed