फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Mother and two year old child bitten by snake, died

Siddharthnagar News: मां और दो साल के बच्चे को सांप ने डसा, मौत

Sun, 18 Aug 2024 03:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 18 Aug 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Mother and two year old child bitten by snake, died
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव के टोला लालपुर में हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव के टोला लालपुर में शुक्रवार की रात सो रही मां और उसके दो वर्षीय बेटे को बेड पर चढ़कर सांप ने डस लिया। इस घटना में दोनों की मौत हो गई। एक साथ दो मौत से गांव में मातम का माहौल है। घटना की जानकारी परिवार वालों ने स्थानीय प्रशासन को दे दी है।
क्षेत्र के पकड़ी के टोला लालपुर गांव निवासी गुड़िया (30) पत्नी मोनू चौधरी एवं उसका बेटा सूर्यांश (2) शुक्रवार रात खाना खाकर अपने कमरे में बेड पर सोने चली गई। वह अपने छोटे बेटे सूर्यांश (2) को सुला रही थी, इसी दौरान सांप ने पहले सूर्याश को और उसके बाद गुड़िया के कंधे पर काट लिया। इसकी जानकारी वह घर में रह रहे परिजनों को दी। जानकारी होते ही लोग सांप को ढूंढने लगे। इतने में बेटे एवं मां की हालत बिगड़ने लगी। इन दोनों को परिजन एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी शोहरतगढ़ ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से दोनों को डाॅक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। जहां पहुंचने पर डाॅक्टर ने दोनों को मृत्यु घोषित कर दिया। परिवार के लोग लाश को लेने के लिए गोरखपुर गए थे। इसके बाद तय होगा कि पोस्टमार्टम होगा या फिर बिना कराए शव का अंतिम संस्कार करेंगे।
विज्ञापन

---
पति गया था बाबाधाम, रास्ते में मिली मौत की खबर
परिवार के लोगों के मुताबिक मोनू 12 अगस्त को बाबाधाम जल चढ़ाने के लिए गांव के अन्य लोगों के साथ निकला था। वह लौटते समय बिहार में पहुंचा था, तभी दिलदहला देने वाली जानकारी उसे मिली। जिस पत्नी और बेटे के सुखी जीवन की कामना करने के लिए निकला था, वह उससे दूर जा चुके थे। मौत की खबर मिलने के बाद वह किसी दूसरे साधन से निकला था, जिससे जल्दी पहुंच सके। मृतका गुड़िया के दो लड़के हैं। पहला लड़का आंनद (4) दूसरा सूर्यांश (2) यह सबसे छोटा लड़का है। आनंद के सिर से ममता का साया उठ गया वह अपनी माता को लोगों के बीच में खोज रहा है। मृतका देवरिया जनपद की निवासी है। मौत की खबर मिलने के बाद उसके मायके के लोग गोरखपुर मेडिकल काॅलेज में पहुंच गए थे। ऐसा मृतका के घर पर चर्चा हो रही थी। वहीं, एक साथ दो मौत से गांव में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed