{"_id":"662836dd853e1bb60a0cb754","slug":"most-of-the-hand-pumps-in-the-village-panchayats-like-shivdaspur-akolihan-latera-etc-of-khuniyavs-mishrauliya-are-out-of-order-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-116261-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: खुनियाव के मिश्रौलिया मय शिवदासपुर, अकोलिहां, लटेरा आदि ग्राम पंचायतों में अधिकतर हैंडपंप खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: खुनियाव के मिश्रौलिया मय शिवदासपुर, अकोलिहां, लटेरा आदि ग्राम पंचायतों में अधिकतर हैंडपंप खराब
Wed, 24 Apr 2024 04:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 24 Apr 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। अप्रैल में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। ऐसे में गर्मी लोगों के खूब सता रही है। क्षेत्र में आमजन के लिए लगाया गए हैंडपंप खराब पड़े हैं। खुनियांव विकास खंड के अलग-अलग ग्राम पंचायत में खराब हैंडपंपों को ठीक कराने की सुध किसी ने नहीं ली।
खुनियांव ब्लॉक क्षेत्र के अमूमन हर ग्राम पंचायतों में इंडिया मार्का सरकारी हैंड पंप लगे हैं। जिसमें अधिकतर खराब पड़े हुए हैं। ग्रामीणों ने खराब हैंडपंप को ठीक करने के लिए ग्राम प्रधान से कई बार बनवाने के लिए शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इस संबंध में एडीओ पंचायत आशुतोष मिश्र ने कहा ग्राम सचिवों से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद जहां मरम्मत का कार्य करना है वहां मरम्मत कार्य कराया जाएगा। जहां रिबोर का कार्य है, वहां रिबोर कराया जाएगा।
-- -
बोले लोग
मेरे पति का दो वर्ष पूर्व निधन हो गया है। मेरे घर के सामने एक हैंडपंप लगा था। पिछले 4 वर्ष से खराब पड़ा है। पड़ोसी के नल से पानी भरकर काम चला रहीं हुए खुद का नल लगवाने का पैसा नहीं है। बच्चे अभी छोटे-छोटे हैं। मजदूरी कर घर का खर्चा किसी तरह चला रही हूं।
विज्ञापन
चानी देवी निवासी मिश्रौलिया मय शिवदासपुर
-- -
मेरे घर के बगल एक हैंडपंप लगा हुआ है, जो पिछले एक वर्ष से खराब पड़ा है। ग्राम प्रधान से कई बार बनवाने के लिए कहा, लेकिन नहीं बना। मजबूरी में दूसरा नाम लगवाकर काम चल रही हूं। उसका भी पानी सही नहीं निकल रहा है।
उर्मिला, निवासी लटेरा
-- -
श्याम सुंदर तिवारी