{"_id":"6a61085750c4d1170605ed7c","slug":"monsoon-boosts-car-and-bike-care-business-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-161653-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मानसून ने बढ़ाया कार-बाइक केयर का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मानसून ने बढ़ाया कार-बाइक केयर का कारोबार
Wed, 22 Jul 2026 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। लगातार हो रही बारिश का असर अब ऑटोमोबाइल बाजार पर भी साफ दिखने लगा है। कार और बाइक को बारिश से सुरक्षित रखने वाले उत्पादों की बिक्री में तेजी आई है।वहीं, सर्विस सेंटरों पर भी बारिश से पहले और बीच-बीच में वाहन की सर्विस कराने वालों की संख्या बढ़ी है।
डुमरियागंज, बांसी और नौगढ़ के ऑटो एक्सेसरीज कारोबारियों का कहना है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार मानसून सीजन में 35 से 40 प्रतिशत तक बिक्री बढ़ी है। सबसे अधिक मांग बाइक रेन कवर, कार वाइपर और चेन लुब्रिकेंट की है।
शहर के ऑटो पार्ट्स और एक्सेसरीज बाजार में रेन कवर, हेलमेट रेन प्रोटेक्टर, बाइक चेन लुब्रिकेंट, वॉटरप्रूफ सीट कवर, कार मैट, एंटी-फॉग स्प्रे, नए वाइपर और पॉलिश की मांग बढ़ गई है। लगातार बारिश के कारण लोग अपने वाहनों की सुरक्षा को लेकर पहले से अधिक सतर्क हो गए हैं।
विज्ञापन
डुमरियागंज के ऑटो एक्सेसरीज के संचालक राहुल गुप्ता बताते हैं कि रेन कवर और वाइपर की बिक्री सबसे अधिक हो रही है। जुलाई के दूसरे पखवाड़े में बिक्री में करीब 40 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। बांसी के ऑटो पार्ट्स के संचालक शिवम अग्रवाल का कहना है कि बाइक चेन लुब्रिकेंट, हेलमेट रेन प्रोटेक्टर और एंटी-फॉग स्प्रे की मांग तेजी से बढ़ी है। लोग लंबी दूरी की यात्रा से पहले इन उत्पादों की खरीदारी कर रहे हैं।
उधर, सर्विस सेंटर के मैकेनिक रमेश विश्वकर्मा बताते हैं कि सामान्य दिनों की तुलना में इन दिनों 25-30 प्रतिशत अधिक वाहन सर्विस के लिए आ रहे हैं।