{"_id":"58e91a644f1c1b9d385b3d56","slug":"model-of-agni-5-made-from-children-s-cardboard","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने गत्ते से तैयार किया अग्नि-5 का मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने गत्ते से तैयार किया अग्नि-5 का मॉडल
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 08 Apr 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञान मेले में सुल्तानगंज का रहा दबदवा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। बीएसए कार्यालय परिसर में शनिवार को जिला स्तरीय गणित, विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें जिले के सभी ब्लॉक के बच्चों ने हिस्सा लिया। अपने हाथों से तैयार विज्ञान व गणित के विभिन्न सिद्धांतों पर आधारित मॉडलों को प्रदर्शित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बर्डपुर ब्लॉक की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि धु्रव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि प्रतिस्पर्धा से ही आगे बढने का अवसर मिलता है। इस प्रतियोगिता के आयोजन से बच्चों में छिपी हुई प्रतिभा उभरकर सामने आती है। बच्चों को निर्भीक होकर ऐसी प्रतियोगिताएं में हिस्सा लेना चाहिए। बीएसए अरविंद पाठक ने कहा कि पहले न्याय पंचायत स्तर पर आरटीई के तहत विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिससे आसपास के विद्यालय के बच्चे एक-दूसरे को देखकर कुछ अच्छा करें और सीखें।
इसी क्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने ऐ वतन ऐ वतन जानेमन... गीत पर नृत्य किया। प्रदर्शनी में बढनी ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय परसा खुर्द की छात्रा अंशू यादव, सुषमा गुप्ता, साधना गुप्ता ने गत्ते से अग्रि पांच मिसाइल का मॉडल बनाया था। इसी ब्लाक के एक विद्यालय के बच्चों इंजेक्शन में पानी भरकर पाइप के सहारे प्रेशर से जेसीबी मशीन बनाया था। खेसरहा ब्लॉक के सेखुई पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्र कन्हैया ने आलू से बिजली उत्पन्न करने की विधि दर्शाई।
विज्ञापन
कन्हैया ने बताया कि तांबे के तार व उसके प्लेट को तार जोड़ करके कम से कम पांच कच्चे आलू में एक-दूसरे को जोड़ने पर बिजली उत्पन्न होती है और इससे एक बल्ब आसानी से जलाया जा सकता है। इसकी और क्षमता बढ़ाने पर अधिक बिजली उत्पन्न की जा सकती है। इसके अलावा डुमरियागंज के पचपेड़वा विद्यालय के बच्चों द्वारा टोपी में सोलर पैनल लगाकर फैल चलाने की प्रदर्शनी दिखाई गई। साथ ही अन्य स्टालों पर लगी प्रदर्शनी को भी देखा और बच्चों को बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। अवसर पर राज्यपाल से पुरस्कृत उसका के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय की अध्यापक गंगा देवी को सम्मानित किया गया।
इस दौरान बीईओ ब्यासदेव, शिवकुमार, चंद्रभूषण पांडेय, गोपाल जी मिश्र, विनोद गुप्ता, नागेंद्र प्रताप सिंह, अनिल तिवारी, अभय श्रीवास्तव, नियाज अहमद, जीशान खलील, शिवपाल सिंह, मुस्तन शेरुल्लाह, संतोष श्रीवास्तव, शिवकुमार पांडेय, महेश्वरी पांडेय, जिला विज्ञान क्लब समन्वयक सिद्धार्थशंकर पांडेय आदि मौजूद रहे।