{"_id":"687695e68131d23fcf017894","slug":"mnrega-model-park-will-shape-the-future-of-children-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-141175-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बच्चों का भविष्य संवारेगा मनरेगा माॅडल पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बच्चों का भविष्य संवारेगा मनरेगा माॅडल पार्क
विज्ञापन
लोटन क्षेत्र के ग्राम पंचायत बस्तियां गांव में सत्यमेव जयते मनरेगा मॉडल पार्क का लोकार्पण करते
संवाद न्यूज एजेंसी
लोटन। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के बस्तिया गांव में सत्यमेव जयते मनरेगा मॉडल पार्क का लोकार्पण मंगलवार को सदर विधायक श्यामधनी राही ने किया। अब यह पार्क लोगों के लिए सहूलियत का केंद्र बन गया, जहां सुबह और शाम को टहल सकेंगे। विधायक ने कहा कि जिम व मनरेगा पार्क बच्चों के भविष्य की तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
ये पार्क न केवल बच्चों को शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाने में मदद करेगा, बल्कि उन्हें मानसिक रूप से भी मजबूत बनाएगा। पार्क बच्चों के लिए संजीवनी बनेगा और भविष्य में खेल में प्रदेश स्तर से देश स्तर तक खिलाड़ी निकलेंगे, जिससे देश का मान बढ़ेगा।
प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष पवन मिश्र ने कहा कि मनरेगा मॉडल पार्क में बच्चों के खेलने के लिए संसाधन लगे हैं। पार्क में जिम और झूले जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। गांव के बच्चे पार्क में आकर कसरत करके अपने को स्वस्थ रखेंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम को प्रधान संघ ब्लाॅक अध्यक्ष अरविंद कुमार तिवारी, पंकज वर्मा, फूलचंद, केदार नाथ गुप्ता ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान चंद्रबली यादव और संचालन डाॅ. संजय शुक्ल ने किया। इस अवसर पर बीडीओ विजय सिंह, सचिव दिलीप पटेल, देवेन्द्र मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।्