फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   MNREGA labor budget of Rs 44 crore 44 lakh approved

Siddharthnagar News: मनरेगा का लेबर बजट 44 करोड़ 44 लाख रुपये अनुमोदित

Mon, 04 Mar 2024 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 04 Mar 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
MNREGA labor budget of Rs 44 crore 44 lakh approved
इटवा। विकास खंड खुनियांव में सोमवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हुई बैठक में 107 सदस्यों के सापेक्ष 43 सदस्य उपस्थित रहे। इसमें मनरेगा का लेबर बजट 44 करोड़ 44 लाख पारित किया गया।
विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ खुनियांव राकेश कुमार शुक्ल ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों से कार्य करने के लिए प्रस्ताव की मांग करते हुए कहा कि प्रधानों की ओर से कराए गए कार्य का 40-60 के अनुपात में ही भुगतान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पात्र परिवारों को पीएम आवास का एक लाख 20 हजार रुपया तथा इसी प्रकार सीएम आवास का एक लाख 20 हजार रुपया तथा 90 दिन की मजदूरी भी दी जाती है।
विज्ञापन

सभी बीडीसी व प्रधान पात्रों को चिह्नित कर लें। साइट खुलने के बाद लाभार्थियों की सूची में नाम शामिल किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दैवीय आपदा, आवास विहीन विकलांगों को भी आवास दिया जाएगा। संचालन सचिव सुजीत कुमार जायसवाल ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रीता दूबे, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजेंद्र दूबे, जिला पंचायत सदस्य बेचई यादव, हरीशंकर सिंह, बोरिंग टेक्नीशियन पंकज चौधरी , ग्राम प्रधान संघ मंडल अध्यक्ष व्यास पाण्डेय सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed