{"_id":"6648fc4d220fce73020b1784","slug":"mla-asked-for-information-about-the-incidentmla-asked-for-information-about-the-incident-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-117708-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: विधायक ने घटना के बारे में जानकारी मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: विधायक ने घटना के बारे में जानकारी मांगी
Sun, 19 May 2024 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 19 May 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
तुलसियापुर। शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने एसपी से 28 अप्रैल की रात ढेबरुआ थाना क्षेत्र के गड़रखा में अवैध खनन के दौरान हुए हादसे में हुई कार्रवाई की जानकारी मांगी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के अकरा निवासी मायाराम (32) पुत्र दरसू ट्रैक्टर चालक था और शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के चौहट्टा निवासी शिवकुमार तिवारी के ट्रैक्टर को चलाता था। वह ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर ढेबरुआ थाना क्षेत्र में करवाए जा रहे सरकारी जमीन से अवैध मिट्टी खनन में मिट्टी ढोने के लिए अपने ससुराल गड़रखा आया हुआ था। जिसमें ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने व उसमें आग लगने से चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस मामले में विधायक विनय वर्मा ने बस्ती रेंज के आईजी को घटना की सूचना दिया था। आईजी ने जांच का आदेश दिया था। इसके 20 दिन बाद भी कोई भी कार्रवाई न होने पर विधायक ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि घटना के तीसरे दिन 30 अप्रैल को आईजी बस्ती के पत्र के बाद इंसाफ की एक उम्मीद जगी थी। उन्होंने पूछा कि एक जनप्रतिनिधि होने के कारण उन्हें बताया जाए कि आखिर गड़रखा की घटना में एसडीएम, खनन अधिकारी, ग्राम प्रधान व एसओ में जिम्मेदारी किसकी है और किस पर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन