फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Missing BJP leader found in Mumbai

लापता भाजपा नेता मुंबई में मिला

Sat, 27 Feb 2021 09:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
Missing BJP leader found in Mumbai
लापता भाजपा नेता मुंबई में मिले
विज्ञापन

पुलिस की स्पेशल यूनिट के जरिए मिली जानकारी
साथ ले गए रकम भी मिले, पुलिस टीम मुंबई रवाना
चार दिन पूर्व भाजपा नेता दिलीप चौरसिया हुए थे लापता
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बांसी कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध हाल में चार दिन पूर्व लापता हुए भाजपा नेता को आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला। भाजपा नेता मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में मिलने की सूचना है। पुलिस की एक टीम मुंबई गई है, दान की रकम उनके पास होने की सूचना है।
क्षेत्र के पिपरा मिश्र गांव निवासी भाजपा नेता दिलीप चौरसिया 24 फरवरी को राममंदिर निर्माण के लिए एकत्र रकम को तिलौली देने के लिए निकले थे। इसके बाद संदिग्ध हाल में वह लापता हो गए। दूसरे दिन हाइवे पर स्थित बेलगड़ा गांव के पास बाइक, बेल्ट, पर्स आदि मिले थे। मामला सत्ता पक्ष को होने के कारण पुलिस तत्काल खोज में जुट गई। इस मामले में अलग-अलग टीमें लगाई गईं। इसी बीच दिलीप की लोकेशन मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में मिली। पुख्ता लोकेशन मिलने पर पुलिस की एक टीम मुंबई रवाना हो गई। इस बाबत कोतवाल बांसी शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि भाजपा नेता दिलीप चौरसिया मुंबई में मिल गए हैं। वह सुरक्षित हैं और पुलिस उन्हें लेने गई है।
विज्ञापन

परेशान होकर चले गए थे दिलीप
जांच में जुटी पुलिस के मुताबिक दिलीप परेशान थे और इसी वजह से वह मुंबई चले गए। पुलिस की टीम दिलीप से जुड़े लोगों पर निगाह बनाए हुई थी। इसी बीच जिले के एक व्यक्ति के पास मुंबई से मोबाइल पर कॉल आई। बातचीत में मंदिर निर्माण के लिए एकत्र धनराधि एक खाते में भेजने की हुई। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उस व्यक्ति से बात की। इसके बाद दिलीप से संपर्क साधा गया तो पता चला कि वह खुद परेशान होकर चले गए थे। हालांकि बाइक, बेल्ट और मोबाइल क्यों रखा था, इसका वाजिब जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed