{"_id":"65d656d20a8dd574f4097b24","slug":"miscreants-riding-pulsar-looted-rs-71-thousand-from-magic-driver-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-113199-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 80 करोड़ से शहर के 40 हजार घरों में पहुंचेगा पाइप से पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 80 करोड़ से शहर के 40 हजार घरों में पहुंचेगा पाइप से पानी
Thu, 22 Feb 2024 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 22 Feb 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शहर के पुराने हिस्से समेत नए शहरियों के पेयजल की किल्लत जल्द दूर होगी। भूमि चिन्हित होने के साथ ही 80 करोड़ से नई पेयजल परियोजनाओं का निर्माण जल्द शुरू होगा। इसके तहत आठ ओवरहेड टैंक का निर्माण कर दो सौ किमी लंबी पाइप लाइन बिछायी जाएगी। जिससे शहर में शामिल नए गांवों के करीब 40 हजार घरों तक पाइप लाइन से पेजयल पहुंचाया जाएगा।
नगर पालिका सिद्धार्थनगर में तीन वर्ष पूर्व शामिल हुए 20 से अधिक गांवों की 40 हजार आबादी समेत शहरी क्षेत्र में नई बसावट में भी शुद्ध पानी की किल्लत रही। शहरी बने नए मोहल्लों में पाइप लाइन नहीं बिछने से व यहां लगे इंडिया मार्का हैंडपंपों के खराब होने से लोगों को निजी नलों का दूषित पानी पीना पड़ता है। इनको पेयजल उपलब्ध कराने के लिए एक वर्ष पूर्व जल निगम शहरी की तरफ से भेजे प्रस्ताव पर धन आवंटित हुआ था। जिसके तहत नए आठ ओवरहेड टैंक के निर्माण के साथ ही शहर के हर घर तक पाइप लाइन बिछाया जाना था। इसके लिए नगर पालिका की तरफ से भूमि उपलब्ध कराना था, लेकिन एक वर्ष तक भूमि नहीं मिलने से परियोजना अटकी रही। अब इन परियोजनाओं के लिए भूमि उपलब्ध होने के बाद शहर में आठ नए ओवरहेड टैंक के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इससे जहां शहरी क्षेत्र में शामिल हुए नए मोहल्लों थरौली, सनई, बसडिलिया, पकड़ी, परसा महापात्र, परशाहआलम, मधुकरपुर व भीमापार को लाभ मिलेगा, वहीं नए बसे नई आबादी व मोहल्लों को भी इसका फायदा पहुंचेगा।
इन जगहों पर लगेंगे आठ ओवरहेड टैंक
शहर के विस्तारित क्षेत्र समेत नई बसी कॉलोनियों में लोगों को पेयजल मुहैया कराने के लिए मुख्यमंत्री नवसृजन योजना के तहत आठ नए ओवरहेड टैंक निर्मित होंगे। इसके लिए परसा शाहआलम, रेहरा, थरौली तालाब के पास, बसडिलिया, जगदीशपुर, रोवापार, दतरंगवा प्राथमिक विद्यालय के पास व पुरानी नौगढ़ में पोस्ट ऑफिस के बगल में भूमि चिन्हित की गई है। इन स्थानों पर ओवरहेड टैंक बनाकर आसपास के मोहल्लों में प्रत्येक घर तक पाइप लाइन बिछायी जाएगी। जिससे अब तक दूषित पानी का प्रयोग कर रहे लोगों को पेयजल मुहैया हो सकेगा।
विज्ञापन
जलनिगम ने शहर को 14 जोन में बांटे
शहर के सभी घर तक पाइप लाइन बिछाकर लोगों को पेयजल मुहैया कराने के लिए जल निगम शहरी ने पूरी कार्ययोजना तैयार कर ली है। इसके तहत पुराने छह और नए बनने जा रहे आठ ओवरहेड टैंक के लिए क्षेत्र निर्धारित करते हुए शहर को 14 जोन में बांट दिया है। इन सभी जोन में शामिल क्षेत्र में वहां स्थित ओवरहेड टैंक से लोगों को पेयजल मुहैया कराया जाएगा।
जलनिगम शहरी के अधिशासी अभियंता रेहान फारूखी का कहना है कि जोन से संबंधित ओवरहेड टैंक व सप्लाई पाइप की विभाग की तरफ से लगातार निगरानी की जाएगी।
दूषित पानी पीने को मजबूर रहे लोग
शहर में शामिल हुए गांवों में पाइप लाइन नहीं बिछा होने से लोगों को पेयजल मुहैया नहीं हो रहा था। साथ ही इन नए मोहल्लों में पंचायत विभाग की तरफ से स्थापित इंडिया मार्का हैंडपंप भी खराब पड़े है। वहीं जल निगम की तरफ से नए इंडिया मार्का हैंडपंप लगाने की प्रक्रिया 2016 से ही बंद हो गया है। इससे बीते आठ वर्ष से नए सरकारी हैंडपंप नहीं लगे है, जबकि पुराने भी मरम्मत व रिबोर के अभाव में दूषित पानी उगल रहे है। ऐसे में इस क्षेत्र के 40 हजार से अधिक आबादी शहर में शामिल होने के बाद भी दो वर्ष से निजी नलों का दूषित पानी पीने को मजबूर रही है।
शहर के सभी घर तक पेयजल पहुंचाने की योजना पर जल्द कार्य शुरू होगा। इससे लोगों को दूषित पानी के उपयोग से छुटकारा मिल जाएगा।
-गोविंद माधव, अध्यक्ष नगर पालिका
मुख्यमंत्री नवसृजन योजना से जल निगम शहरी की कार्ययोजना के तहत नगर पालिका सिद्धार्थनगर में आठ नए ओवरहेड टैंक का निर्माण जल्द शुरू होगा।
-रेहान फारूखी, अधिशासी अभियंता जलनिगम शहरी