फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   minister

‘सूबे को स्वस्थ प्रदेश बनाने के लिए सरकार गंभीर’

Fri, 22 Nov 2019 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
minister
खेसरहा क्षेत्र के महुलानी में पीएचसी के भवन के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते स्वास्थ्य मं - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
स्वास्थ्य मंत्री बोले, ग्रामीण क्षेत्रों के अस्पतालों में टेली मेडिसिन से हो रहा बेहतर इलाज
विज्ञापन

गैर भाजपा सरकारों ने स्वास्थ्य सेवा को बर्बाद करने का कार्य किया
अमर उजाला ब्यूरो
खेसरहा(सिद्धार्थनगर)। प्रदेश में गैर भाजपा सरकारों ने स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतरी की बजाय स्थिति बद से बदतर करने में समय गंवा दिया। केंद्र में नरेन्द्र मोदी व प्रदेश में योगी आदित्य नाथ की अगुवाई में भाजपा की सरकार बनने के बाद सूबे को स्वस्थ प्रदेश बनाने की दिशा में कई अहम निर्णय लिए जा रहे हैं। ये बातें प्रदेश के चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहीं।
मौका था शुक्रवार को विकास खंड के नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महुलानी के शिलान्यास का। अपने संबोधन में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में योगी आदित्य नाथ की अगुवाई में सरकार बनने के बाद से आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालयों में अल्ट्रासाउंड, सिटी स्कैन, डिजिटल एक्स-रे, डायलसिस जैसी अहम सुविधाओं को मुहैया कराई गई हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर निष्क्रिय उपकरणों को सक्रिय करने के लिए कार्ययोजना मांगी गई है। दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में डॉक्टरों की कमी को देखते हुए टेली मेडिसिन की व्यवस्था की जा रही है, जहां ऑपरेटर द्वारा बड़े अस्पतालों में तैनात चिकित्सकों से सीधा संवाद कर संबंधित मरीज का बेहतर उपचार कराने की पहल हो रही है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सीमा राय ने स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत करते हुए जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रधानाचार्य नंदलाल चौबे ने मंत्री से सकारपार को ब्लॉक मुख्यालय बनाने तथा नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग की। डॉ. एसके भारती, डॉ. अश्विनी चौधरी, अवधेश मिश्र, वेंकटेश्वर मिश्रा, केशभान राय, विजय कांत चतुर्वेदी, चंद्रिका मिश्र, घनश्याम मिश्र, नागेंद्र पांडेय, गौरी शर्मा, बालकृष्ण पांडेय, देवेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed