{"_id":"675892d4a2fe51f16a099074","slug":"minimum-temperature-will-drop-melting-will-increase-with-fog-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-128771-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: न्यूनतम तापमान में गिरावट, कोहरे के साथ बढ़ेगी गलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: न्यूनतम तापमान में गिरावट, कोहरे के साथ बढ़ेगी गलन
Wed, 11 Dec 2024 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 11 Dec 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मौसम में प्रतिदिन हो रहे बदलाव से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है। दिन में तेज धूप तो खिल रहा हैं। लेकिन, 15 से 20 किमी प्रति घंटा के रफ्तार से चल रही पछुआ हवा लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर रही है। मौसम विभाग ने आगे ठंड और भी बढ़ने का पूर्वानुमान बताया है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से न्यूनतम तापमान गिरने के साथ ही घना कोहरा छाने से गलन भी बढ़ेगी।
मंगलवार को सुबह में तेज कोहरा होने से टहलने निकलने वाले लोग देर से घर से निकले। जबकि, सुबह आठ बजे तक घना कोहरा छाने से वाहनों का पहिए थम गई। दिन चढ़ने के साथ कोहरा तो छटा तो लेकिन पछुआ हवा चलने लगा। दोपहर में पछुआ हवा की रफ्तार अधिक तेज होने से लोग घरों से कम निकले। कहीं-कहीं लोग धूप सेंकने के लिए छत पर निकले भी तो ऐसे ही स्थान पर बैठे नजर आए जहां से पछुआ हवा की मार से बचा जा सके।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों न्यूनतम तापमान और भी गिरेगा। इससे घना कोहरा छाने के साथ गलन भी बढ़ जाएगी।