फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   merrige house was breake

नपा की मनमानी के खिलाफ डीएम से शिकायत

Mon, 26 Aug 2019 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
merrige house was breake
फोटो- 65
विज्ञापन

विधायक निधि से निर्मित विवाह घर नपा ने गिराया
अधिकारियों के बगैर अनुमति की गई कार्रवाई, डीएम तक पहुंची शिकायत
नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। मुख्यालय स्थित नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर में उच्चाधिकारियों के बगैर अनुमति के विधायक निधि से निर्मित विवाह व जलकल पंप परिसर में रिहायशी भवन को ध्वस्त किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। बेलसड़ निवासी एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी को नोटरी शपथपत्र के साथ शिकायती पत्र सौंपा है। डीएम का कहना है कि मामले की जांच होगी।
नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के बेलसड़ निवासी गुलाम नबी आजाद ने नोटरी शपथ पत्र के साथ जिलाधिकारी को शिकायती पत्र को लेकर आरोप लगाया है कि नपा के अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी द्वारा अपने उच्चाधिकारियों, अभियंताओं के बिना निर्देश अथवा आदेश के नगर पालिका पंप हाउस गांधी नगर वार्ड में बने रिहायशी भवनों को व पुराना नौगढ़ मोहल्ला पश्चिमगोला में विधायक निधि से निर्मित विवाह घर को गिरा दिया गया जो कि कार्यदायी संस्था द्वारा विवाह घर नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर को स्थानांतरित नहीं किया गया था। बिना अधिकार पत्र पाए विवाह घर को किस आधार पर ध्वस्त किया गया। दोनों भवनों का ध्वस्तीकरण कर उसके सामग्री जैसे ईंट, सरिया, जंगला, दरवाजा, बिजली की वायरिंग आदि बिना किसी नीलामी प्रक्रिया अपनाए ही बंदरबाट कर दिया गया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने दोनों भवनों की निष्प्रयोजन के लिए नगर पालिका द्वारा की गई पत्राचारों एवं उनके द्वारा प्राप्त आदेश, निर्देश की जांच, निष्प्रयोजित सामग्री का मूल्यांकन संबंधित अधिकारी द्वारा लिए गए निर्देश की जांच, कार्यदायी संस्था द्वारा निर्माण किए गए भवनों को कब स्थानांतरित हुई, उक्त भवन कितने वर्ग मीटर में निर्मित हुई जैसे बिंदुओं की जांच कराने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम दीपक मीणा ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। जांच कराई जाएगी। दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
एक ठेकेदार को फायदा पहुंचाने के लिए तोड़ा गया विवाह घर
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि एक ठेकेदार को व्यक्तिगत लाभ पहुंचाने के लिए विवाह घर और जलकल परिसर स्थित रिहायशी आवास को तोड़ा गया है। यही वजह है कि बिना किसी अनुमति के विवाह घर व रिहायशी आवास ध्वस्त कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed