{"_id":"69efd67ab9dd50792f0638f4","slug":"memorandum-submitted-under-the-gau-seva-aahwan-abhiyan-call-for-cow-service-campaign-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-157280-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गौ सेवा आह्वान अभियान के तहत ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गौ सेवा आह्वान अभियान के तहत ज्ञापन सौंपा
Tue, 28 Apr 2026 03:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 28 Apr 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
इटवा। सोमवार को गौ सेवा आह्वान अभियान के तहत गौभक्तों ने राष्ट्रपति को संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपते हुए विभिन्न मांगों को लागू करने की अपील की।
सोमवार को गौ सेवा आह्वान अभियान के अंतर्गत बड़ी संख्या में गौभक्त रामलीला मैदान में एकत्र हुए। संजय मिश्रा, अनिल जायसवाल और जयवर्धन तिवारी के नेतृत्व में सभी लोग वहां से पैदल मार्च करते हुए तहसील परिसर पहुंचे। इस दौरान प्रतिभागियों ने गौमाता के सम्मान में जैसे नारे लगाते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
तहसील परिसर पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम इटवा को सौंपा गया। ज्ञापन में गौवंश को राष्ट्रमाता का संवैधानिक दर्जा देने की प्रमुख मांग की गई। इसके साथ ही केंद्रीय स्तर पर गौसेवा मंत्रालय की स्थापना, गौवंश की तस्करी और वध को संज्ञेय व गैर-जमानती अपराध घोषित कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की भी मांग शामिल रही।
विज्ञापन
ज्ञापन में यह भी कहा गया कि ग्राम पंचायत स्तर पर नंदीशाला और जिला स्तर पर आदर्श गौ अभ्यारण्य या बड़ी गौशालाओं की स्थापना की जाए। गौ वाहिनी एम्बुलेंस सेवा शुरू करने, शिक्षा के पाठ्यक्रम में गौ विज्ञान को शामिल करने और चारा सुरक्षा कानून बनाने की मांग भी उठाई गई। इसके अलावा गोचर, ओरण और वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर गौचर विकास बोर्ड के अधीन आरक्षित करने की बात भी ज्ञापन में कही गई। संवाद