फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   melting between sun and shade

धूप-छांव के बीच होती रही गलन

Sun, 06 Feb 2022 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
melting between sun and shade
धूप-छांव के बीच होती रही गलन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले में रविवार को कोहरे के बीच निकली धूप से लोगों को ठंड से कुछ हद तक राहत मिली। हालांकि, धूप-छांव के मौसम में गलन बरकरार रही। रविवार को अवकाश होने के बावजूद, ठंड के कारण ज्यादातर लोग घरों में ही रहे। बारिश के बाद बढ़ी ठंड से बच्चों और बुजुर्गों को बचाने के लिए लोग सतर्क हैं।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, न्यूनतम तापमान लगभग स्थिर रहकर 7.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी दौरान दिन का अधिकतम तापमान भी सामान्य से लगभग सात डिग्री सेल्सियस नीचे 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस कारण जिले में अति शीत दिवस की स्थिति रही।
विज्ञापन

10-12 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली दक्षिणी-पश्चिमी हवा के कारण भी ठंड का असर बढ़ गया। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आठ फरवरी तक तापमान और कोहरे के घनत्व में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। शीत दिवस का मौसम रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed