फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Meghnath, Ram's coronation took place after killing Ravana.

Siddharthnagar News: मेघनाथ, रावण वध के बाद हुआ राम का राज्याभिषेक

Thu, 29 May 2025 11:01 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Meghnath, Ram's coronation took place after killing Ravana.
भनवापुर क्षेत्र के बुढ़िया टायर में श्रीरामलीला के अंतिम दिन श्रीराम का राज्याभिषेक की लीला प्र
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भनवापुर। क्षेत्र के बुढ़ियाटायर गांव में चल रही रामलीला मंचन में बुधवार की रात कलाकारों ने मेघनाथ, रावण वध और राम का राज्याभिषेक की लीला का मंचन दिखाया। कलाकारों ने दिखाया कि जब दोबारा लक्ष्मण युद्ध के मैदान में आते हैं, तो उनके बाणों का सामना मेघनाद नहीं कर पाता है और वीरगति को प्राप्त होता है।

मेघनाद का वध होते ही राम-लक्ष्मण की जय-जयकार होने लगती है। यह खबर जैसे ही लंका में पहुंचती है तो मेघनाद की पत्नी सुलोचना विलाप करने लगती है। बाद में वह सती हो जाती है। मेघनाथ की मृत्यु के बाद राम और रावण का भीषण युद्ध होता है, जिसमें रावण वीरगति को प्राप्त होता है। रावण के मरने के बाद राम लक्ष्मण और सीता जी अयोध्या आते हैं और भगवान श्री रामचंद्र जी का राज्याभिषेक होता है। इस दौरान पूरा पंडाल जय श्री राम के नारों से गुंजायमान हो उठता है। इस दौरान अशोक पाठक, मुकेश कुमार, शिव प्रसाद यादव, कल्पना यादव ,शिव वर्मा ,रमाकांत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed