फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Mega camp will also be held on 21 and 22

Siddharthnagar News: 21 और 22 काे भी लगेगा मेगा कैंप

Sat, 19 Jul 2025 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Mega camp will also be held on 21 and 22
सिद्धार्थनगर। विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए उपकेंद्र पर विद्युत सेवा महाअभियान चलाया जा रहा था। जो 19 जुलाई तक ही आयोजित था। अब इसे बढ़ाकर 22 जुलाई तक कर दिया गया है। एसई अजय कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए 21 व 22 जुलाई को भी विद्युत सेवा महा अभियान शिविर कार्यालय परिसर विद्युत वितरण खंड सिद्धार्थनगर में लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कैंप सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक लगाया जाएगा। वहीं शनिवार को आयोजित कैंप में नए संयोजन की आठ, भार वृद्धि की 32 बिल संशोधन की 122, विधा परिवर्तन की 14 एवं अन्य कार्यों की 42 शिकायत प्राप्त हुई। जिनका समाधान दिवस के अन्तर्गत रजिस्ट्रेशन करा लिया गया है।सभी समस्याओं का निराकरण सात दिन के अन्तर्गत कर लिया जाएगा। इसके साथ ही कैंप में 247 लोगों से 8.32 लाख रुपये की राजस्व वसूली भी की गई। संचालन अधिशासी अभियंता इं. ज्ञान प्रकाश, इं. योगेश बघेल, इं. विनोद कुमार यादव, इं. प्रेम प्रकाश वर्मा, ई. सुनील कुमार द्विवेदी व इं. रमा शंकर द्वारा किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed